ePaper

मल्टी मॉडल हब, ऑटोमेटेड पार्किंग और ओवरब्रिज, फरवरी में पटना को एक साथ मिलेंगी कई सौगातें

Updated at : 31 Jan 2025 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
patna news

पटना मल्टी मॉडल हब

Patna News: पटना में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बने मल्टी मॉडल हब, ऑटोमेटेड पार्किंग और फुटओवर ब्रिज का उद्घाटन फरवरी महीने में होगा. सीएम नीतीश कुमार संभवत: 22 फरवरी को इन सभी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

विज्ञापन

Patna News: पटना शहर को फरवरी महीने में विकास की कई सौगातें मिलने जा रही हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत पटना स्मार्ट सिटी की तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ करेंगे. इनमें मल्टी मॉडल हब, मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स के पास ऑटोमेटेड कार पार्किंग और गांधी मैदान का फुटओवर ब्रिज शामिल है. इन सभी परियोजनाओं का उद्घाटन संभवत: 22 फरवरी को होगा.

मल्टी मॉडल हब

जीपीओ गोलंबर के पास 78 करोड़ रुपये की लागत से बने तीन मंजिला मल्टी मॉडल हब शहर की यातायात को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा. मल्टी मॉडल हब में कार और ऑटो पार्किंग के लिए जगह निर्धारित की जाएगी. इससे सड़कों पर खड़ी होने वाली गाड़ियों की संख्या में कमी आएगी, जो ट्रैफिक जाम का एक बड़ा कारण है. कार पार्किंग एरिया में करीब 250 गाड़ियां और ऑटो पार्किंग एरिया में करीब 100 ऑटो पार्क हो सकेंगे. इसके अलावा यहां एक साथ 32 बसें खड़ी की जा सकेंगी. इस हब के निर्माण से यात्रियों को एक ही जगह पर विभिन्न परिवहन सुविधाएं मिल सकेंगी और पटना रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा. यहां लगभग सभी काम पूरे हो चुके हैं. इस मल्टी मॉडल हब को पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन से भी जोड़ा जाएगा.

स्वचालित कार पार्किंग

मौर्यालोक परिसर के पास 28 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बनी स्वचालित कार पार्किंग सुविधा भी 22 फरवरी से शुरू हो जाएगी. इसका ट्रायल 15 फरवरी से किया जाएगा. यहां 156 कारें पार्क की जा सकेंगी और भविष्य में क्षमता बढ़ाने की योजना है. इस आधुनिक सुविधा से शहर में पार्किंग की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी.

गांधी मैदान के पास फुटओवर ब्रिज

गांधी मैदान के पास बना फुटओवर ब्रिज आम लोगों के लिए बनकर तैयार है. जेपी गोलंबर से सेंट जेवियर्स स्कूल तक डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग लगाई गई है, ताकि लोग सड़क पार न कर सकें. दो एस्केलेटर भी लगाए गए हैं, जिनका ट्रायल भी हो चुका है. दोनों तरफ सीढ़ी का काम भी पूरा हो चुका है. इस फुटओवर ब्रिज से लोगों को सड़क पार करने में आसानी होगी और यातायात भी सुचारू रूप से चलेगा.

Also Read : Patna School: पटना में सभी स्कूलों का बदला समय, डीएम चंद्रशेखर ने जारी किया आदेश

इन योजनाओं का भी होगा शुभारंभ

इन योजनाओं के अलावा 22 फरवरी को नगर निगम के दो डीलक्स शौचालय की सुविधा भी शुरू की जाएगी और नगर निगम भवन का शिलान्यास भी किया जाएगा. ये सभी परियोजनाएं पटना स्मार्ट सिटी पहल का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य शहर को आधुनिक और सुविधा संपन्न बनाना है.

Also Read : Bihar News: हथियारों के साथ बर्थडे पार्टी मना रहे थे 6 लोग, तभी पहुंच गई पुलिस, फिर…

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन