ePaper

बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे मां और बेटे को ट्रक ने कुचला, मौत

Updated at : 10 Jun 2024 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे मां और बेटे को ट्रक ने कुचला, मौत

फुलवारीशरीफ. बेऊर थाना के बाइपास के 70 फिट के पास रविवार की सुबह बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने कुचल दिया. दोनों की मौत मौके पर ही हो गयी.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. बेऊर थाना के बाइपास के 70 फिट के पास रविवार की सुबह बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने कुचल दिया. दोनों की मौत मौके पर ही हो गयी. वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला. स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए यातायात बाधित किया हालांकि पुलिस से समझाने पर लोग शांत हो गये. वहीं हादसे की जानकारी मिलती है परिवार वाले रोते-बिलखते पहुंचे. परिजनों ने आक्रोश का इजहार करते हुए कहा कि पुलिस ने देर से घटना की जानकारी दी. परिजन एम्स पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के बाद लेकर चले गये. पुलिस ने फर्द बयान लेकर कर यातायात थाना सगुना को कार्रवाई के लिए भेज दिया है. बताया जाता है कि दिदारगंज निवासी हरिलाल की पत्नी मन्ना देवी और उनका पुत्र राकेश बाइक से बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे तभी बाइपास 70 फीट के आगे एक ट्रक ने दोनों को कुचल डाला. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. मां-बेटा का शव सड़क पर पड़ा था. वहीं चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. लोगों ने यह दृश्य देखा तो बेऊर थाना पुलिस को इसकी सूचना दिया. थोड़ी देर के लिए लोगों ने वाहन यातायात बाधित किया और हादसे के लिए पुलिस को जिम्मेवार ठहराया. लोगों का कहना है कि 70 फीट के पास आये दिन वाहन चालक आगे निकलने के होड़ में जाम लगा देते हैं और यहां पीछे से आकर भारी वाहन आगे तेजी से निकलने के चक्कर में दुर्घटना को अंजाम देकर भाग जाता है. इस इलाके में हर कुछ दिनों पर एक्सीडेंट में लोगों की जान जा रही है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव से बरामद आधार कार्ड से दोनों की पहचान कर परिजनों को इसकी सूचना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन