ePaper

देश की पहली इ-वोटर बनी बिहार की यह महिला, नगरपालिका चुनाव से शुरू हुआ घर बैठे मतदान करने का नया प्रयोग...

Updated at : 29 Jun 2025 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
evoting in bihar

इ-वोटिंग करने वाली देश की पहली महिला वोटर

E-Voting In Bihar: बिहार में मोबाइल के जरिए शनिवार को वोटिंग करायी गयी. देश में पहली बार इ-वोटिंग हुई. राज्य के बाहर बैठे लोगों ने भी मतदान किया. चंपारण की एक महिला देश की पहली इ-वोटर बनीं.

विज्ञापन

बिहार इ-वोटिंग कराने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को जब देश में पहली बार इ-वोटिंग से बिहार नगरपालिका आम चुनाव और उपचुनाव के लिए मतदान हुए तो यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ. इ-वोटिंग 69 फीसदी हुई. देश की पहली इ-वोटर के रूप में पूर्वी चंपारण की महिला मतदाता तो पुरुषों में इसी जिले के एक शख्स का नाम दर्ज हुआ है.

देश की पहली महिला इ-वोटर

राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने बताया कि देश की पहली महिला इ-वोटर पूर्वी चंपारण जिले की विभा कुमारी बनी हैं जो पकड़ीदयाल नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 की निवासी हैं. वहीं देश के पहले पुरुष इ-वोटर पकड़ीदयाल नगर पंचायत के ही मुन्ना कुमार बने. जो वार्ड नंबर एक में रहते हैं.

ALSO READ: E-Voting: मोबाइल के जरिए वोटिंग का प्रयोग बिहार में कितना सफल रहा? मतदान प्रतिशत दे रहा बड़ा संकेत

आम चुनाव में कितने मतदाताओं ने मोबाइल से किया वोट?

बिहार नगरपालिका आम चुनाव में 96 पदों और उपचुनाव में 40 पदों के लिए शनिवार को मतदान कराया गया. इसके तहत आम चुनाव में रजिस्ट्रेशन करवाए हुए 80.60% मतदाताओं ने मोबाइल फोन से मतदान किया. इनमें घर और राज्य के बाहर वाले मतदाता शामिल हैं.

उपचुनाव में कितने मतदाताओं ने मोबाइल के जरिए किया वोट?

वहीं उप चुनाव में 58.38 प्रतिशत मतदाताओं ने मोबाइल फोन से मतदान किया. आम चुनाव और उप चुनाव में मोबाइल से औसतन 69.49 प्रतिशत मतदान हुए. हालांकि राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने बताया कि अभी यह आंकड़ा देखा जाना है कि राज्य के बाहर रहने वाले कितने मतदाताओं ने ई-वोटिंग का प्रयोग किया.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन