पटना में नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर 25 हजार में बेचा, दो डांसर, प्रेमी समेत 11 गिरफ्तार

Author Nitish kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने एक नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर 25 हजार रुपये में बेचने और जबरन देह व्यापार कराने के मामले का खुलासा किया है. अगमकुआं के गंगा महल होटल से नाबालिग को बरामद कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Patna human trafficking : पालीगंज की एक नाबालिग को कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाकर 25 हजार रुपये में बेचने और उसे जबरन डांस कराने के साथ यौन शोषण के लिए मजबूर करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित गंगा महल होटल में छापेमारी कर पुलिस ने नाबालिग को बरामद किया. कार्रवाई के दौरान दो डांसर, नाबालिग के कथित प्रेमी समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मौके से 11 मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रेमी ने 25 हजार रुपये में बेचने की बात कबूली

पुलिस के अनुसार पालीगंज निवासी एक युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया. चार जुलाई को परिजनों ने पालीगंज थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने नाबालिग को दो महिलाओं के हवाले कर 25 हजार रुपये लिए थे. इसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं की तलाश शुरू की.

होटल में छापेमारी कर नाबालिग को कराया मुक्त

जांच के दौरान जानकारी मिली कि दोनों महिलाएं जीरो माइल स्थित गंगा महल होटल में एक डांस कार्यक्रम में मौजूद हैं. इसके बाद पालीगंज और अगमकुआं थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर नाबालिग को बरामद कर लिया. मौके से दोनों महिलाओं के साथ डांस पार्टी में मौजूद आठ युवकों को भी गिरफ्तार किया गया.

बंधक बनाकर प्रताड़ित करने और यौन शोषण का आरोप

पुलिस के अनुसार नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसे बंधक बनाकर रखा गया, जबरन डांस कार्यक्रमों में ले जाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई. उसने यह भी आरोप लगाया कि होटल में उसके साथ यौन शोषण किया गया और अन्य लोगों ने भी उसके साथ छेड़खानी की. पुलिस ने संबंधित कमरे की फॉरेंसिक जांच कराई है और कमरे को सील कर दिया है.

होटल संचालक पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है. साथ ही होटल संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है. यदि जांच में उसकी संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : निशांत कुमार अचानक पहुंचे LNJP हॉस्पिटल, मरीजों से की बात, व्यवस्थाओं को देख भड़के


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन