पटना नगर निगम के नए मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद 13 जनवरी को लेंगे शपथ, डीएम दिलाएंगे हिंदी भवन में शपथ

Updated at : 05 Jan 2023 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
पटना नगर निगम के नए मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद 13 जनवरी को लेंगे शपथ, डीएम दिलाएंगे हिंदी भवन में शपथ

राज्य के पटना समेत सभी जिले के नगर निकायों में नवनिर्वाचित सभी पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों और मुख्य पार्षदों का शपथग्रहण 13 जनवरी को होगा. इसे लेकर गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने संशोधित आदेश जारी कर दिया.

विज्ञापन

बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने नव निर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षदों को 13 जनवरी को शपथ ग्रहण कराने के लिए बैठक आयोजित करने का निर्देश संबंधित सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम को दिया है. पटना नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षदों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह 13 जनवरी को हिन्दी भवन सभागार में शपथ दिलायेंगे.

एक सप्ताह पहले भेजी जाएगी सूचना

शपथ के लिए सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को एक सप्ताह पहले सूचना भेजी जायेगी. प्रपत्र ” क” में सूची भेजने, प्रपत्र ”ख” में पार्षदों को शपथ दिलाने व प्रपत्र ”ग” में उप मुख्य पार्षद व मुख्य पार्षद को शपथ दिलायी जायेगी. डीएम ने पटना जिले में नगर परिषद व नगर पंचायत के निर्वाचित पार्षद, उप मुख्य पार्षद व मुख्य पार्षद को शपथ दिलाने के लिए पदाधिकारियों को नियुक्त किया है.

पटना जिले में 10 नगर परिषद व दो नगर पंचायत में चुनाव हुआ है

पटना जिले में 10 नगर परिषद व दो नगर पंचायत में चुनाव संपन्न हुआ है. उप विकास आयुक्त तनय सुलतानिया नगर परिषद संपतचक के निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रखंड कार्यालय परिसर सामुदायिक भवन में पूर्वाह्न 11 बजे व अपराह्न तीन बजे नगर परिषद फुलवारीशरीफ सभागार में फुलवारीशरीफ के निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलायेंगे.

कहां कौन दिलाएंगे शपथ 

मोकामा प्रखंड के सभा कक्ष में अपराह्न तीन बजे एडीएम स्पेशल नौशाद अहमद, बाढ़ एसडीओ कार्यालय सभागार में एडीएम आपूर्ति ब्रजेश कुमार पूर्वाह्न 11 बजे व बख्तियारपुर सभाकक्ष में अपराह्न तीन बजे शपथ दिलायेंगे.

Also Read: बिहार नगर निकाय : 13 जनवरी को 13 जिलों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि लेंगे शपथ

पटना सिटी एसडीओ कार्यालय कक्ष में नगर परिषद फतुहा के निर्वाचित प्रतिनिधियों को पूर्वाह्न 11 बजे एडीएम सामान्य अमिताभ सिन्हा, राशनिंग पदाधिकारी मनोरंजन कुमार बिहटा के निर्वाचित प्रतिनिधियों को दानापुर एसडीओ सभा कक्ष में दोपहर दो बजे व दानापुर निजामत सभा कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे, नगर परिषद खगौल सभा कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे एडीएम विधि-व्यवस्था हेमंत कुमार सिंह व मसौढ़ी अनुमंडल कार्यालय सभा कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे एडीएम आपदा संतोष कुमार झा शपथ दिलायेंगे.

नगर पंचायत पालीगंज के निर्वाचित प्रतिनिधियों को अनुमंडल कार्यालय सभा कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे एसडीओ पालीगंज मुकेश कुमार व प्रखंड कार्यालय पुनपुन सभा कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे एसडीओ मसौढ़ी अनिल कुमार सिन्हा शपथ दिलाने का काम करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन