मैट्रिक की विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

Author Ajay kumar
Updated:
विज्ञापन
मैट्रिक की विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

मैट्रिक विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा दो से सात मई तक आयोजित की जायेगी. जबकि प्रायोगिक और इंटरनल असेसमेंट परीक्षा 29 और 30 अप्रैल को होगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना मैट्रिक विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा दो से सात मई तक आयोजित की जायेगी. जबकि प्रायोगिक और इंटरनल असेसमेंट परीक्षा 29 और 30 अप्रैल को होगी. बिहार बोर्ड ने परीक्षा के लिये एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट https://bsebonline.com, http://secondary.biharboardonline.com या http://biharboardonline.com पर अपलोड किया गया है. एडमिट कार्ड सात मई तक वेबसाइट पर अपलोड रहेगा. बिहार बोर्ड ने कहा है कि विद्यालय के प्रधान परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे अपने हस्ताक्षर और मुहर के साथ संबंधित परीक्षार्थियों उपलब्ध करायेंगे. ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर समिति की हेल्पलाइन नंबर 8146568498, 9694496288 पर संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajay Kumar

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन