Bihar Transfer Posting: चुनाव से पहले बिहार में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर–पोस्टिंग, एक साथ कई विभागों में तबादला
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Sep 2025 6:25 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Transfer Posting: विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की सख्ती के चलते, बिहार सरकार ने अधिकारियों के तबादले तेज कर दिया है. ग्रामीण कार्य, भवन निर्माण और राजस्व समेत कई विभागों के 23 से अधिक अफसरों को बदला गया है. यह कार्रवाई निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश के तहत की गई है.
Bihar Transfer Posting: बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कई विभागों में अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की प्रक्रिया को तेज कर दिया है. इसी क्रम में कई महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं. इन आदेशों के तहत ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण विभाग और राजस्व विभाग समेत कई विभागों के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है या उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है.
कई विभागों में फेरबदल
सबसे पहले ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ABO) सरोज कुमार झा को खेल निदेशालय में भेजा गया है. उन्हें तुरंत अपने मौजूदा पद से रिलीव होकर नई जगह सेवा देने का निर्देश दिया गया है.
राजस्व विभाग में बड़ी अदला-बदली
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सबसे बड़ी लिस्ट जारी हुई है, जिसमें 23 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इन अधिकारियों में सहायक निदेशक (Assistant Director) से लेकर अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी (Additional District Land Acquisition Officer) तक शामिल हैं.
इसके अलावा, डेजी सिंह, राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो को वैशाली से मोतिहारी के बन्दोबस्त कार्यालय (Settlement Office) में डेपुटेशन पर भेजा गया है. उनके वेतन का भुगतान मोतिहारी के सक्षम अधिकारी से मिले उपस्थिति डिटेल्स के आधार पर ही किया जाएगा.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
निष्पक्ष चुनाव की तैयारी
आयोग ने राज्य सरकार को साफ निर्देश दिया था कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील पदों पर लंबे समय से जमे अधिकारियों को तुरंत हटाया जाए. इसी निर्देश के तहत, कई जिलों में भू-अर्जन और राजस्व से जुड़े अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, ताकि चुनावी प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष रखा जा सके.
विशेषज्ञों का कहना है कि हर चुनाव से पहले आयोग ऐसी बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग कराता है ताकि किसी भी तरह के पक्षपात की गुंजाइश न रहे. हालांकि, इस प्रक्रिया में कुछ अधिकारियों को उनके काम की निरंतरता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं.
सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में गृह विभाग, पुलिस और जिला प्रशासनिक ढांचे में भी बड़े फेरबदल होने की संभावना है, जिससे यह साफ है कि सरकार चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों को लेकर पूरी तरह गंभीर है.
इसे भी पढ़ें: ये 5 BJP नेता संभालेंगे बिहार के अलग-अलग इलाकों का जिम्मा, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










