मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा बनी बिहार राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता की विजेता

Published at :13 May 2024 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा बनी बिहार राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता की विजेता

अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पाटलिपुत्र खेल परिसर स्थित बिहार स्कूल ऑफ चेस में आयोजित बिहार राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा विजेता बनी.

विज्ञापन

पटना. अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पाटलिपुत्र खेल परिसर स्थित बिहार स्कूल ऑफ चेस में आयोजित बिहार राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा विजेता बनी. सात चक्रों मे खेली गयी इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को 6.5 अंक बनाकर मरियम फातिमा ने खिताब जीता. मरियम ने पटना की मिन्की सिन्हा को पराजित कर यह खिताब जीता. वहीं दो नम्बर बोर्ड पर अनिर्णीत बाजी ने गया की परी को उपविजेता का खिताब दिलवाया. प्रतियोगिता में अपराजित सब जूनियर आयु वर्ग की परी सिन्हा ने अपने शानदार प्रदर्शन से पहली बार बिहार महिला टीम में अपना स्थान बनाया है. गत वर्ष की विजेता नेहा सिंह इस बार तीसरे स्थान पर रही. पिछले वर्ष तीसरे स्थान पर रही अदीबा उल्लाह चौथे स्थान पर आकर टीम में अपना स्थान बनाने में सफल रही. मुख्य अतिथि एम रामचंद्रडू, निदेशक, जनगणना एवं सांख्यिकी ने विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उपस्थित अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने राज्य शतरंज विजेता को हर वर्ष दी जाने वाली पीएन शर्मा स्मृति रनिंग ट्रॉफी प्रदान की. प्रतियोगिता की टॉप टेन विजेता खिलाड़ी : मारियम फातिमा -मुजफ्फरपुर-6.5 अंक, परी सिन्हा-गया-5.5 अंक, नेहा सिंह-पटना-5.5 अंक, अदीबा उल्लाह-पटना-5.5 अंक, मिन्की सिन्हा-पटना-5 अंक, आद्या श्री – मुजफ्फरपुर-5 अंक, अर्पिता सिंह – भोजपुर-5 अंक, कृतिका रंजन – पटना-5 अंक, अंकिता राज-पटना-5 अंक, किरुबा वत्स – पटना-5 अंक.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन