बिक्रम में 20 सूत्री की बैठक में कई योजनाओं पर चर्चा
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 20 Aug 2025 12:38 AM
patna news: बिक्रम . मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में 20 सूत्री की बैठक आयोजित की गयी.
बिक्रम . मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में 20 सूत्री की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक रंजन उर्फ मोंटी व संचालन बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा ने की. बैठक में सरकार की विभिन्न विभाग, शिक्षा विभाग एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारी रवि रंजन, स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा प्रभारी डॉ जयबोध, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, एसबीआइ, केनरा बैंक, पीएनबी सहित अन्य बैंक के कर्मी शामिल थे. साथ ही सरकार की चल रही योजनाओं को विस्तार से बताया. वहीं पूर्व वार्ड पार्षद मफ़ूज आलम ने बिक्रम नगर पंचायत, अंचल कार्यालय व बिक्रम थाना, रानीतालाब थाना, बिजली विभाग के किसी भी प्रतिनिधि की शामिल नहीं होने पर चिंता जाहिर करते हुए विभागीय कार्रवाई की मांग की. बैठक में सचिव प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, 20 सूत्री के सदस्य सुब्रत वासुदेव, सतीश कुमार, अविनाश कुमार उपाध्याय, नीरज तिवारी, महफूज आलम, सुजीत सिंह, गुनी लाल वर्मा, राज कुमार, जनार्दन ठाकुर, मिथिलेश सिंह और नीरज, राजकुमारी देवी सहित अन्य सदस्य भी शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










