Mahatma Gandhi Death Anniversary: आज पांच मिनट के लिए थम गया पटना शहर, सायरन बजते ही मौन हो गयी थी राजधानी

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 30 Jan 2023 11:27 AM

विज्ञापन

Mahatma Gandhi Death Anniversary: आज पांच मिनट के लिए पटना शहर थम गया. सायरन बजते ही बिहार की राजधानी पटना मौन हो गयी. शहीद दिवस पर पूरे पटना शहर में 10.58 बजे सुबह में सायरन बजाए गये. यह दो मिनट के लिए बजाए गये.

विज्ञापन

Mahatma Gandhi Death Anniversary: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है. आज पूरे पदेश में (सोमवार) शहीद दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर भारत की स्वतंत्रता के लिए प्राणों की आहूति देने वाले सूरमाओं की पुण्य स्मृति में मौन धारण किया गया. इस दौरान एक तरह से राजधानी पांच मिनट के लिए थम सी गयी थी. सभी काम रुक गये. जो जहां था, वहीं मौन रखकर अपनी श्रद्धा निवेदित किया. बता दें कि लोगों को मौन शुरू और खत्म करने की सूचना देने के लिए प्रदेश के सभी शहर में सायरन बजाए गये.

शहीदों की याद में आज रखें दो मिनट का मौन

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में सोमवार की सुबह 11 बजे प्रदेश के तमाम सरकारी व निजी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थाओं से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर दो मिनट का मौन रखा गया. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर बिहार सरकार के गृह विशेष विभाग ने इस संबंध में सभी विभागीय सचिव, डीजीपी, प्रमंडलीय आयुक्त, आइजी, डीआइजी, विभागाध्यक्षों व डीएमएसपी को निर्देश जारी किया गया है.

Also Read: पहली बार 1917 में कोलकाता से रेलगाड़ी की सफर कर पटना पहुंचे थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जानें बापू की यादें
दो बार बजाए जाएंगे सायरन

पटना के जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह के अनुसार शहीद दिवस पर पूरे पटना शहर में 10.58 बजे सुबह में सायरन बजाए गये. यह दो मिनट के लिए बजाया गया. फिर 11 बजे से शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण किया गया. इस अवधि में सभी कार्य स्थिर रहा. फिर 11.03 बजे सायरन बजाकर मौन भंग किया गया. मुख्य रूप से सायरन पांच जगहों पर बजाए गये. एनआइटी के पास गांधी घाट पर है. वहां ऊपर में सायरन लगाया गया है. इसके अलावा पटना विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी, सचिवालय, रिजर्व बैंक में भी सायरन बजाए गये.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन