मगध महिला कॉलेज की बड़ी पहल, अगले सप्ताह से शुरू होंगे हेल्थकेयर सेंटर और पालना घर

Updated:
विज्ञापन

मगध महिला कॉलेज

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के मगध महिला कॉलेज में छात्राओं और शिक्षिकाओं को बड़ी राहत मिलने वाली है. अगले सप्ताह से हेल्थकेयर सेंटर और पालना घर की शुरुआत की जा रही है. इससे छात्रावास की छात्राओं और छोटे बच्चों वाली शिक्षिकाओं को विशेष सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

पटना से अमृता सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

पटना के मगध महिला कॉलेज में छात्राओं और शिक्षिकाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगले सप्ताह से हेल्थकेयर सेंटर और पालना घर (क्रेच) की शुरुआत की जाएगी. इन दोनों सुविधाओं के शुरू होने से छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के साथ-साथ छोटे बच्चों वाली शिक्षिकाओं को भी बड़ी राहत मिलेगी. कॉलेज प्रशासन के अनुसार परिसर में संचालित तीन छात्रावासों की छात्राओं को अब 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी.

24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा, नर्स की हुई नियुक्ति

कॉलेज परिसर में स्थापित हेल्थकेयर सेंटर में प्रशिक्षित नर्स की नियुक्ति की गई है, जो चौबीसों घंटे छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का ध्यान रखेंगी. किसी भी छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जाएगा. जरूरत पड़ने पर आगे के इलाज की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी. कॉलेज प्रशासन का मानना है कि इससे छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा और अभिभावकों की चिंता भी कम होगी.

पालना घर में बच्चों के लिए होंगे सभी जरूरी इंतजाम

कॉलेज की शिक्षिकाओं की सुविधा के लिए पालना घर भी शुरू किया जा रहा है. यहां छोटे बच्चों की देखभाल के लिए नैनी की व्यवस्था की गई है. शिक्षिकाएं कॉलेज के दौरान अपने बच्चों को पालना घर में छोड़ सकेंगी. बच्चों के मनोरंजन और बेहतर विकास के लिए खिलौने, झूले और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि वे सुरक्षित माहौल में समय बिता सकें.

राज्य के सभी महिला कॉलेजों में खुलेगा पालना घर

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि पटना वीमेंस कॉलेज में पालना घर पहले से संचालित है. अब राज्य के सभी महिला कॉलेजों में भी पालना घर खोलने की योजना है. इसके साथ ही महिला चिकित्सकों की नियुक्ति भी की जाएगी, ताकि छात्राओं और शिक्षिकाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन