Patna News : अपार्टमेंट के गार्ड रूम से छह लाख की शराब बरामद, गार्ड गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पाटलिपुत्र थाने की न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट के गार्ड रूम से विदेशी शराब से भरी सात ट्रॉली बैग को पुलिस ने जब्त किया. मौके पर गार्ड को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक सहयोगी फरार हो गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : पाटलिपुत्र थाने की न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट के गार्ड रूम से विदेशी शराब से भरी सात ट्रॉली बैग को पुलिस ने जब्त किया है. इस मामले में पुलिस ने दीघा के बालू पर निवासी गार्ड राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक सहयोगी फरार हो गया. गार्ड रूम से शराब के अलावा 1.57 लाख रुपये भी बरामद हुए, जो शराब बेच कर अर्जित किये गये थे. थानेदार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक अपार्टमेंट का गार्ड अपने सहयोगी के साथ मिलकर दूसरे राज्य से भारी मात्रा में शराब मंगवायी है. इसें बाद पुलिस ने पीएसआइ पूजा कुमारी के नेतृत्व में टीम बना कर छापेमारी की.

त्योहार में खपाने की थी प्लानिंग :

जानकारी के अनुसार विदेशी शराब को त्योहार में खपाने की तैयारी थी. ट्रॉली बैग में अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब थी. सूत्रों के अनुसार गार्ड ने यूपी से शराब मंगवायी थी. इसके बाद उसे बेच रहा था. पुलिस ने गार्ड का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसमें कई सारे संदिग्ध नंबर मिले हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन