लालू प्रसाद रावण-राज के प्रतीक : सम्राट चौधरी

Updated at : 16 Sep 2024 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
लालू प्रसाद रावण-राज के प्रतीक : सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद बिहार में रावण राज के प्रतीक हैं. उनकी पार्टी राजद का मतलब गुंडागर्दी और अपराध का राजनीतिकरण है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद बिहार में रावण राज के प्रतीक हैं. उनकी पार्टी राजद का मतलब गुंडागर्दी और अपराध का राजनीतिकरण है. दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन के साथ विकास की गारंटी हैं. प्रधानमंत्री ने बिहार को विशेष आर्थिक पैकेज देने के बाद रविवार को तीन और वंदे भारत ट्रेनों का उपहार दिया, जबकि लालू प्रसाद ने रेलवे की नौकरी के बदले गरीबों की जमीन लिखवाई. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजद एक तरफ हत्या,अपहरण,बलात्कार, लूट व बैंक डकैती से लेकर ताकतवर बालू-शराब माफिया तक को संरक्षण देता हैै. दूसरी तरफ, अपराध की घटनाओं पर छाती पीटते हुए इनके लोग राज्यपाल के दरवाजे पर नौटंकी करते हैं. लालू-राबड़ी राज के 15 साल में अपहरण उद्योग फूला-फला, फिरौती-रंगदारी के चलते हजारों उद्यमी-व्यवसायी बिहार छोड़ कर चले गये. उन्होंने कहा कि लालू परिवार ने गरीबों को धोखा देकर सत्ता पायी, लेकिन सारे मलाईदार पद परिवार में ही बांट लेते रहे. आज विधानमंडल के दोनों सदनों में नेता प्रतिपक्ष का पद भी मां-बेटे के पास है. बिहार का विश्वास पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए पर है. हम 2025 में फिर जनादेश प्राप्त करेंगे और रावण राज की वापसी नहीं होने देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन