पटना में छह दिन तक चला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, छठिहार पर महिलाओं ने लुटायीं मिठाइयां

Updated:
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में शामिल लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेउर के महावीर मंदिर में छह दिनों तक चले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह का बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के छठिहार के साथ समापन हो गया. अंतिम दिन मंदिर में भक्तों का उत्साह देखते ही बना.

विज्ञापन

Shri Krishna Janmashtami: बेउर के महावीर नगर स्थित महावीर मंदिर में छह दिनों से चल रहे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह का बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के छठिहार के साथ समापन हो गया. समारोह के अंतिम दिन मंदिर परिसर में महिलाओं का उत्साह देखते ही बना. महिला भजन मंडली की ओर से प्रतिदिन शाम तीन बजे से सात बजे तक बधाई और सोहर गीत प्रस्तुत किये जा रहे थे.

विज्ञापन

महिलाओं ने लुटायीं मिठाइयां

छठिहार के मौके पर महिलाओं ने रंग-बिरंगी चॉकलेट और मिठाइयां लुटाकर खुशी मनायी. कोई लड्डू-पेड़ा बांट रही थी, तो कोई भजन और सोहर गीत गा रही थी. कई महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत कर मंदिर परिसर के माहौल को भक्तिमय बना दिया. इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.

भगवान श्रीकृष्ण को लगाया गया विभिन्न व्यंजनों का भोग

रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण को कढ़ी-चावल, पांच तरह की सब्जी, बचका, साग, बड़ी सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

छह दिनों तक चला जन्मोत्सव समारोह

महावीर मंदिर के सचिव बलेंद्र शर्मा ने बताया कि छह दिनों तक चले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. अंतिम दिन महिलाओं ने विशेष उत्साह के साथ छठिहार मनाया.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

समारोह के अवसर पर मंदिर के मुख्य संरक्षक डॉ. धनंजय कुमार, सचिव बलेंद्र शर्मा, सहायक सचिव मानेश्वर मिश्रा, आजीवन सदस्य दिनेश कुमार, योगेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे.

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की जांच में पटना पहुंची NIA, दो फ्लैटों पर छापा; रांची हमले के तार खंगाल रही एजेंसी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन