फतुहा से अपहृत बच्चा 10 घंटे में वैशाली से सकुशल बरामद, दो गिरफ्तार

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 09 Apr 2025 12:38 AM

विज्ञापन

patna news: फतुहा. प्रखंड के नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव से सोमवार को दिनदहाड़े अपहृत हुए 9 वर्षीय बालक अंकुर कुमार उर्फ आलोक कुमार को पुलिस ने 10 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

फतुहा. प्रखंड के नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव से सोमवार को दिनदहाड़े अपहृत हुए 9 वर्षीय बालक अंकुर कुमार उर्फ आलोक कुमार को पुलिस ने 10 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान पवन राय और भोला राय के रूप में हुई है.फतुहा एसडीपीओ वन निखिल कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह 9:30 बजे जेठुली निवासी रवि राज ने नदी थाने में अपने 9 वर्षीय पुत्र अंकुर के लापता होने की शिकायत नदी में दर्ज करायी थी.

उन्होंने मोहल्ले के पवन राय पर शक जताया था और बताया था कि उनके बेटे को अंतिम बार पवन राय के साथ ही देखा गया था. नदी थाने में तत्काल मामला दर्ज कर वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने एक विशेष टीम एसआइटी का गठन किया. पुलिस ने त्वरित अनुसंधान करते हुए सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया, जिसमें अपहृत बालक को एक संदिग्ध युवक के साथ देखा गया.

पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध पवन राय और उसके सहयोगी भोला राय को गाय घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने वैशाली जिले के तिसयौता थाना क्षेत्र के महथी गांव स्थित नीतीश राय के घर से अपहृत बालक अंकुर को सकुशल बरामद कर लिया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने फिरौती मांगने के उद्देश्य से बच्चे का अपहरण किया था, हालांकि उन्होंने अभी तक कोई फिरौती की मांग नहीं की थी.

बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद उसके परिवार में खुशी का माहौल है. पुलिस टीम बच्चे, गिरफ्तार अभियुक्तों को लेकर थाने पहुंच रही है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जमाएगी.पीड़ित बच्चे के पिता रवि कुमार ने बताया कि पवन कुमार लगभग एक महीने से उनके बेटे को बहला-फुसला रहा था और उसे चॉकलेट व मोबाइल देता था. उन्होंने आशंका जतायी थी कि पवन कुमार मौका पाकर उनके बेटे का अपहरण कर सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने पवन से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन वह हर बार अलग-अलग लोकेशन से बात कर रहा था और संदिग्ध बातें कर रहा था.

शवदाह में आया युवक गंगा स्नान करने के क्रम में नदी में डूबा, लापता

फतुहा. नदी थाना क्षेत्र के मौनिया घाट पर शवदाह कर गंगा में स्नान करने के क्रम में मंगलवार को गंगा नदी में एक युवक डूब गया. युवक की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के सोनारू गांव निवासी बृज लाल पासवान 32 वर्ष के रूप में हुई. युवक अपने गांव के ही मन्नू चौधरी की मंजिल में फतुहा श्मशान घाट गया था. शवदाह के बाद बगल के मौनिया गंगा घाट पर स्नान करने गया तभी नदी की तेज धार में बह गया. सूचना मिलते ही नदी थाना घटना स्थल पर पहुंच एसडीआरएफ टीम को सूचना दी. एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंच गंगा में डूबे युवक की शाम तक गंगा नदी में खोजबीन की, लेकिन युवक का पता नहीं चला. घटना की सूचना के बाद युवक के घर में कोहराम मचा है. डूब युवक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन