Kenvue: डायरिया के दौरान डिहाइड्रेशन से बचाएंगे ओआरएसएल और ईआरजेडएल, केनव्यू ने पेश किए दो नए प्रोडक्ट

Updated:
विज्ञापन

केनव्यू ने लॉन्च किए आरएसएल और ईआरजेडएल उत्पाद

Kenvue: डायरिया के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन से बचाव और रोजमर्रा की हाइड्रेशन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अब लोगों के पास नए विकल्प उपलब्ध होंगे. देश की जानी मानी हेल्थकेयर कंपनी केनव्यू ने इसी दिशा में दो नए उत्पाद लॉन्च किए हैं. भारत में अपने हाइड्रेशन पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाते हुए केनव्यू ने ओआरएसएल (ORSL) और ईआरजेडएल (eRZL) नाम से दो अलग-अलग ब्रांड बाजार में उतारे हैं.

विज्ञापन

Kenvue: डायरिया के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन से बचने और रोजमर्रा की हाइड्रेशन जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों के पास अब और विकल्प होंगे. देश की जानी-मानी हेल्थकेयर कंपनी केनव्यू ने इन जरूरतों को देखते हुए दो नए उत्पाद पेश कर दिए हैं. भारत में अपने हाइड्रेशन पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए केनव्यू ने ओआरएसएल (ORSL) और ईआरजेडएल (eRZL) नाम के दो अलग-अलग ब्रांड पेश किए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कंपनी का कहना है कि देश में डिहाइड्रेशन एक अहम स्वास्थ्य समस्या है और इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है. कंपनी के मुताबिक, ओआरएसएलल डायरिया के कारण होने वाले डिहाइड्रेशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक फॉर्मूले पर आधारित है और रेडी-टू-ड्रिंक व पाउडर दोनों रूपों में उपलब्ध होगा.

रोजमर्रा की हाइड्रेशन जरूरतों को पूरा करेगी ईआरजेडएल

ईआरजेडएल को रोजमर्रा की हाइड्रेशन जरूरतों को पूरा करने के लिए लॉन्च किया गया है. यह नया ब्रांड थकान, कमजोरी, गर्मी से होने वाली परेशानी या हल्के-मध्यम डिहाइड्रेशन में मदद करेगा. कंपनी के अनुसार, ईआरजेडएल में पहले की तुलना में 1.4 गुना ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स और 8 गुना कम शुगर है, जिससे यह पानी की तुलना में तेजी से हाइड्रेशन देने में सक्षम है. ईआरजेडएल ड्रिंक में सोडियम, पोटैशियम, क्लोराइड, विटामिन सी और असली फलों का रस शामिल है, जिससे यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी रहे.

केनव्यू इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष आनंदानी ने कहा कि कंपनी लंबे समय से हाइड्रेशन के क्षेत्र में काम कर रही है और अब दो-ब्रांड रणनीति के जरिए बीमारी के दौरान और रोज़मर्रा की देखभाल-दोनों जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करेगी. उन्होंने बताया कि भारत में इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और कंपनी इस क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन