ePaper

बिहार के बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, 36 जिलों में रोजगार मेला लगाकर बांटी जाएंगी नौकरियां

Updated at : 30 Jul 2024 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
Rojgar Mela Bihar

Rojgar Mela Bihar

बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य के दो जिलों को छोड़कर 36 जिलों में सितंबर से लेकर दिसंबर तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर श्रम संसाधन विभाग ने कैलेंडर जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Job Fair: बिहार सरकार ने जिलों में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित करने का निर्णय लिया है. यह मेला सितंबर से शुरू होकर दिसंबर तक संपन्न हो जाएगा. मेले की शुरुआत बक्सर से होगी. श्रम संसाधन विभाग ने जिला स्तरीय रोजगार मेले का समेकित कार्यक्रम (वार्षिक कैलेंडर) जारी कर दिया है.

मेला के आयोजन को लेकर दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आदेश

रोजगार मेला को लेकर विभाग के निदेशक (नियोजन एवं प्रशिक्षण) श्याम बिहारी मीना ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों से कहा है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए प्रयास करेंगे. अधिकारियों को मेले के सफल आयोजन की तैयारियों से निदेशालय को समय रहते अवगत कराना होगा. साथ ही मेले के आयोजन को लेकर निदेशालय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का भी सख्ती से पालन करना होगा.

36 जिलों में लगेगा मेला

इस वर्ष कैमूर और रोहतास में पहले ही रोजगार मेले का आयोजन किया जा चुका है. इसलिए विभाग ने इन दो जिलों को छोड़कर 36 जिलों में लगने वाले रोजगार मेले का कार्यक्रम जारी कर दिया है. मेले के आयोजन से 15 दिन पहले इसका प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है, ताकि बेरोजगारों को इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके. मेले में भाग लेने वाले बेरोजगारों को नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है. हालांकि बेरोजगारों का रजिस्ट्रेशन मेला स्थल पर भी होगा.

Also Read: बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष ने दोनों डिप्टी सीएम और मंत्रियों को सौंपा टास्क, अब हफ्ते में 6 दिन करेंगे ये काम

कब और कहां लगेगा मेला?

  • विभागीय कार्यक्रम के अनुसार बक्सर में 24 सितंबर को नियोजन मेला का आयोजन होगा.
  • 26 सितंबर को भोजपुर
  • 27 सितंबर को औरंगाबाद
  • 17 अक्टूबर को गया
  • 18 अक्टूबर को नवादा
  • 19 अक्टूबर को खगड़िया
  • 21 अक्टूबर को बेगूसराय
  • 22 अक्टूबर को नालंदा
  • 24 अक्टूबर को समस्तीपुर
  • 25 अक्टूबर को दरभंगा
  • 28 अक्टूबर को मधुबनी
  • 29 अक्टूबर को सुपौल
  • 30 अक्टूबर को मधेपुरा
  • 12 नवंबर को शिवहर
  • 13 नवंबर को सीतामढ़ी
  • 14 नवंबर को मुजफ्फरपुर
  • 15 नवंबर को बेतिया
  • 19 नवंबर को मोतिहारी
  • 20 नवंबर को छपरा
  • 21 नवंबर को वैशाली
  • 22 नवंबर को सीवान
  • 26 नवंबर को गोपालगंज
  • 27 नवंबर को भागलपुर
  • 28 नवंबर को बांका
  • 29 नवंबर को कटिहार
  • 02 दिसंबर को पूर्णिया
  • 04 दिसंबर को किशनगंज
  • 05 दिसंबर को सहरसा
  • 06 दिसंबर को अररिया
  • 10 दिसंबर को जमुई
  • 11 दिसंबर को लखीसराय
  • 12 दिसंबर को मुंगेर
  • 13 दिसंबर को अरवल
  • 14 दिसंबर को जहानाबाद
  • 17 दिसंबर को पटना में एक दिवसीय नियोजन मेला का आयोजन होगा.
विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन