BIG BREAKING: बिहार में एक दर्जन अपराधियों ने ट्रेन में की भीषण डकैती, लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Feb 2021 11:15 AM
बिहार के छपरा में एक ट्रेन डकैती की खबर सामने आ रही है.बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने दिघवारा और सोनपुर स्टेशन के बीच ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में डकैती की है. वहीं लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक पैसेंजर को गोली भी मार दी है. घायल युवक का नाम शिवम बताया जा रहा है.
बिहार के छपरा में एक ट्रेन डकैती की खबर सामने आ रही है.बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने दिघवारा और सोनपुर स्टेशन के बीच ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में डकैती की है. वहीं लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक पैसेंजर को गोली भी मार दी है. घायल युवक का नाम शिवम बताया जा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरूवार को हथिारबंद बदमाश सोनपुर के पास बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस में चढ़ गए. जिसके बाद उन्होंने यात्रियों ने लूट-पाट करना शुरू कर दिया. इस दौरान ट्रेन में कुछ युवक भी यात्रा कर रहे थे. जिन्होंने बदमाशों के इस लूट का विरोध किया. विरोध करने वालों में एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी जिससे वो जख्मी हो गया.
सोनपुर जंक्शन एवं दिघवारा रेलवे स्टेशन के मध्य ग्वालियर एक्सप्रेस में हथियारबंद अपराधियों ने इस लूट को अंजाम दिया. अपराधियों ने ट्रेन में सवार करीब 15 से 20 पैसेंजरों के पर्स और मोबाइल लूटे. वहीं इस ट्रेन में मुजफ्फरपुर में CRPF की बहाली में शामिल होने गए अभ्यर्थी भी सवार थे. जिनमें एक युवक शिवम ने इसका विरोध किया. अपराधियों ने उसे गोली मार दी.
बदमाशों की गोली से जख्मी युवक शिवम उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के रहने वाले हैं. गोली युवक के दाहिने जांघ के आरपार हो गई. ट्रेन के छपरा पहुंचने पर GRP ने घायल हालत में शिवम को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है. वहीं सोनपुर में ट्रेन में चढ़े अपराधी लूट-पाट को अंजाम देने के बाद चेन पुलिंग कर फरार हो गए. मामले की जांच जारी है.
Posted By :Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










