ePaper

तब्लीगी जमात के 5 लोगों पर है खुफिया एजेंसियों की नजर, नेपाल की मस्जिदों में घूम रहे पांचों बांग्लादेशी

Updated at : 11 May 2025 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
araria news

चेकिंग करते जवान

Bihar News: बिहार की सीमा नेपाल से सटी हुई है. पांच बांग्लादेशियों पर खुफिया विभाग नजर बनाए हुए है जो इन दिनों नेपाल की मस्जिदों में घूम रहे हैं. ये लोग तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इनपर निगरानी रखी जा रही है.

विज्ञापन

मृगेंद्र मणि सिंह, अररिया: भारत-पाक तनाव के बीच ढाका से नेपाल आये पांच बांग्लादेशियों पर भी खुफिया विभाग की कड़ी नजर है. तीन माह पूर्व बांग्लादेश के ढाका से पांच तब्लिगी जमात से जुड़े लोग नेपाल पहुंचे हैं. कई मस्जिदों में रह कर धर्म का प्रचार भी उन्होंने किया. इन बांग्लादेशी नागरिकों के बिहार में घुसने की भी आशंका बनी हुई थी. हालांकि ये लोग नेपाल में ही घूम रहे हैं. खुफिया विभाग इसपर पैनी नजर बनाए हुए है.

ढाका से तब्लिगी जमात के 5 लोग आए नेपाल

खुफिया विभाग से जुड़े अधिकारियों की मानें तो तीन महीने पहले बांग्लादेश के ढाका से तब्लीगी जमात से जुड़े पांच लोग काठमांडू के रास्ते राजविराज पहुंचे थे. जहां से वे सुनसरी जिले गए और यहां कई मस्जिदों में रह कर धर्म का प्रचार भी उन्होंने किया. ये लोग वहीं जमे हुए थे. भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष को देखते हुए जब उनकी पड़ताल की गयी तो पाया गया कि वे सुनसरी से सुनेपाल के सप्तरी जिले की तरफ बढ़ गये हैं.

ALSO READ: भारत-पाक बॉर्डर पर बिहार के मो. इम्तियाज शहीद, बूढ़ी मां और बीमार पत्नी से छिपायी गयी जानकारी

30 मई तक बढ़ा दी गयी वीजा की अवधि

इन पांच बांग्लादेशी नागरिकों के वीजा की अवधि भी 21 मई तक की ही थी, जिसे बढ़ाकर 30 मई तक की गयी है. खुफिया सूत्रों की मानें तो भारत-नेपाल एक संवेदनशील सीमा है, यहां किसी भी प्रकार की गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. सीमा पर चीन और पाकिस्तान समर्थित लोग या संगठन सक्रिय हैं, ऐसे में हर गतिविधि पर बारिकी से नजर बनाए रखना आवश्यक है.

सीमा पर बढ़ा दी गयी चौकसी

भारत-पाकिस्तान के बीच हो रहे संघर्ष के बीच भारत व नेपाल की खुली सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गयी है. अररिया जिले से सटे नेपाल सीमा पर जोगबनी को छोड़ कर शेष सीमाओं पर शाम 6 बजे के बाद आने-जाने पर रोक लगा दिया गया है.

शादी में भी ड्रोन उड़ाने की इजाजत नहीं

हालांकि भारत-पाकिस्तान के संघर्ष के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार सुरक्षा एजेंसियां, एसएसबी व पुलिस की बैठक नियमित जारी है, जिसमें बहुत सारे नियमों को बारिकियों से देखा जा रहा है. ऐसे नियमों में भारत व नेपाल के बीच चार चक्का वाहनों के परिचालन भी रोक लगाने की बात चल रही थी, जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. वहीं जिले में शादी सहित अन्य समारोह में हो रहे ड्रोन के इस्तेमाल पर सख्त मनाही की गयी है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन