मोबाइल एप्लीकेशन से होगा सरकारी गोदामों के निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल एप्लीकेशन से होगा सरकारी गोदामों के निरीक्षण

मोबाइल एप्लीकेशन से होगा सरकारी गोदामों के निरीक्षण

विज्ञापन

संवाददाता,पटनाखाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव सह प्रबंध निदेशक (बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम) डाॅ एन सरवण कुमार ने पीडीएस परख मोबाइल एप्लिकेशन के गोदाम निरीक्षण माॅड्यूल का शुभारंभ बीएफएससी के सत्यगंधा कक्ष में किया. एक मई से गोदाम निरीक्षण के पीडीएस परख़ मोबाइल एप्लिकेशन को पूरे राज्य में लागू किया जायेगा.

इस अवसर पर प्रधान सचिव डॉ सरवण कुमार ने कहा कि पीडीएस परख मोबाइल एप्लिकेशन के गोदाम निरीक्षण माॅड्यूल के शुभारंभ के बाद अब राज्य के सभी सीएमआर और टीपीडीएस गोदामों के वास्तविक समय में निरीक्षण को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाना संभव हो सकेगा. उन्होंने कहा कि एक जनवरी से ही पीडीएस परख मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से राज्य के उचित मूल्य के दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है.

परख मोबाइल एप्लीकेशन से यह होंगे फायदे

पीडीएस परख मोबाइल एप्लिकेशन के गोदाम निरीक्षण माॅड्यूल के शुभारंभ होने से गोदामों के निरीक्षण में पारदर्शिता आयेगी. अब निरीक्षण पदाधिकारी इस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से गोदामों का भौतिक निरीक्षण कर सकेंगे. वास्तविक समय में निरीक्षण रिपोर्ट, फोटो, लोकेशन एवं समय, तारीख इत्यादि को अपलोड कर सकेंगे, जिससे गोदाम में रखे अनाज की मात्रा एवं स्थिति, गोदाम की स्थिति तथा अन्य विविध जानकारियां वास्तविक समय में ऑन लाइन रिकार्ड कर ली जायेंगी. इससे गड़बड़ी एवं अनियमितताओं पर रोक लगा पाना संभव हो पायेगा. इसके माध्यम से सभी निरीक्षण रिपोर्ट

डिजिटल रूप से सुरक्षित रखी जा सकेगी.

सोमवार को हुए इस कार्यक्रम में जिलों से जिला प्रबंधक वर्चुअल मोड में जुड़े थे. कार्यक्रम में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव उपेन्द्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सृष्टि प्रिया, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के मुख्य महाप्रबंधक (अधिप्राप्ति) रमन कुमार सहित सभी महाप्रबंधक एवं उपमहाप्रबंधक शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mithilesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mithilesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन