भोजपुरी गायक के प्रेम में युवती ने फांसी लगा की खुदकुशी, अधिकारी के घर रहकर करती थी काम...
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 Aug 2020 8:32 AM
पटना: फुलवारीशरीफ के बिड़ला कॉलोनी में बिजली एसडीओ शिव शंकर पांडेय के घर उनकी बीमार पत्नी की देखरेख और घर का काम करने वाली बीस वर्षीया युवती ने आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुट गयी. पुलिस को मृतका का एक सुसाइड नोट वाली डायरी व उसका मोबाइल मिला है. सुसाइड में प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा की बात पुलिस ने स्वीकार की है.
पटना: फुलवारीशरीफ के बिड़ला कॉलोनी में बिजली एसडीओ शिव शंकर पांडेय के घर उनकी बीमार पत्नी की देखरेख और घर का काम करने वाली बीस वर्षीया युवती ने आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुट गयी. पुलिस को मृतका का एक सुसाइड नोट वाली डायरी व उसका मोबाइल मिला है. सुसाइड में प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा की बात पुलिस ने स्वीकार की है.
छानबीन में पता चला की युवती का भोजपुरी सिने कलाकारों से गहरा लगाव था जो उसकी डायरी में भोजपुरी कलाकारों की चिपकाई तस्वीरों को देखने से पता चला है. वहीं उसकी डायरी में किसी भोजपुरी सिंगर पवन से प्यार करने की भी चर्चा है. बिड़ला कॉलोनी में बिजली विभाग में एसडीओ शिव शंकर पांडेय का मकान है. उनके दो बेटे अमेरिका में रहते हैं. यहां शिवशंकर पांडेय ने अपनी बीमार पत्नी की देखरेख और घर का काम करने के लिए मनेर के गोपालपुर की एक बीस साल की युवती नेहा को दो साल से रखे हुए थे. नेहा मनेर के नरहना गोपालपुर के सुधीर कुमार की बेटी थी.
Also Read: COVID-19 Bihar : कोरोना के रिकवरी रेट में दूसरे नंबर पर बिहार, अब तक 86.88 फीसदी हुए स्वस्थ…
एसडीओ शिव शंकर पांडेय ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि वह अपनी पत्नी के साथ सगुना इलाके में टाइल्स देखने गये थे और वापस घर लौट कर आये थे दरवाजा पर हार्न बजाया फिर भी नेहा बाहर नहीं निकली तो गाड़ी से उतर घर में गये तो देखा की नेहा दुपट्टे का फंदा बनाकर लटकी हुई थी. नेहा के फंदे से लटक कर सुसाइड करने की जानकारी मिलते ही दंपती में खलबली मच गयी.
एसडीओ का कहना है कि वह नेहा को बेटी की तरह रखे हुए थे. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. एसएचओ रफीकुर रहमान ने बताया कि मृतका का सुसाइड नोट मिला है जिसमें प्रेम प्रसंग की चर्चा है. उसकी डायरी में कई भोजपुरी कलाकारों की तस्वीरें हैं और एक पन्ने में भोजपुरी सिंगर पवन लव नेहा, आइलवयू पवन और आइएम सॉरी, मेरे सुसाइड करने में मम्मी पापा (एसडीओ दंपती) का कोई लेना देना नहीं है लिखा हुआ देखा गया है. पुलिस मृतका के सुसाइड नोट वाली डायरी और इसके मोबाइल की जांच कर रही है. फिलहाल यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










