दनियावां में नये छठ घाट पर पइन में स्नान करने गये तीन बच्चे डूबे, मौत

Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 24 Oct 2025 12:01 AM

विज्ञापन

शाहजहांपुर गांव में उस समय कोहराम मच गया, जब नये छठ घाट पर पानी भरे पइन में स्नान करने गये पांच बच्चों में से तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दनियावां शाहजहांपुर गांव में उस समय कोहराम मच गया, जब नये छठ घाट पर पानी भरे पइन में स्नान करने गये पांच बच्चों में से तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. मृतक तीनों की पहचान दनियावां प्रखंड के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी अमित कुमार के पुत्र अंश राज (12वर्ष), संजय कुमार के पुत्र ऋषभ कुमार (11वर्ष) और सुनील कुमार के पुत्र आशीष कुमार (9वर्ष) के रूप में हुई है. ऋषभ और आशीष अपने घर का इकलौता चिराग था. बताया जाता है कि शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के रामलालपुर गांव से शाहजहांपुर और मसलनदपुर जाने वाली ग्रामीण सड़क के काजी खंदा के कोना के पास पानी भरे पइन के किनारे गुरुवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा छठ घाट का निर्माण किया जा रहा था. घाट की साफ-सफाई कर बास गाड़ कर दोपहर में ग्रामीण अपने-अपने घर चले गये थे. दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे शाहजहांपुर गांव के पांच बच्चे घाट के किनारे पइन में स्नान करने गये, जिसमें दो बच्चे ऋषभ और आशीष डूबने लगे जिसे बचाने अंश राज गया, तो वह भी डूबने लगा. तीन बच्चों को डूबते देख दो बच्चों ने ग्रामीणों को दी सूचना तीनों बच्चों को डूबते देख दो बच्चे पइन से निकल कर हल्ला करते हुए गांव की ओर भागे और ग्रामीणों की सूचना दी. सूचना मिलते ग्रामीण और शाहजहांपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पइन में डूबे तीनों बच्चे को निकाला और दनियावां पीएचसी ले गये, जहां चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद अस्पताल में भीड़ जुट गयी. घटना के बाद शवों का नहीं कराया पोस्टमार्टम घटना के बाद मौके पर दनियावां, शाहजहांपुर के थानाध्यक्ष और फतुहा डीएसपी टू संजीव कुमार मौके पर पहुंच कर शवों के पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुट गये. लेकिन परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराने का फैसला लिया, जिससे कुछ देर तक दनियावां अस्पताल में असमंजस की स्थिति बन गयी. अंत में प्रशासन द्वारा परिजनों से लिखित लेकर शवों को परिजनों को सौंप दिया. ऋषभ और आशीष अपने घर का इकलौता चिराग था ऋषभ और आशीष अपने घर का इकलौता चिराग था. दोनों की एक-एक बहन है. वहीं अंश राज अपने दो भाइयों में बड़ा था. एक साथ तीन लोगों की हुई मौत से पूरे मुहल्ले में ग़म का माहौल छा गया. आसपास के घरों के भी लोग मातम में डूब गये. सभी लोग मृतक के पहुंच कर बेसुध पड़े परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे. परिजनों के चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन मृत तीनों बच्चों के परिजन और ग्रामीणों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. घटना की खबर पूरे प्रखंड में आग की तरह फैल गयी. दनियावां अस्पताल में स्थानीय मुखिया पल्लवी भारती, प्रखंड प्रमुख विनोद कुमार, जिला परिषद सदस्य इंदु देवी समेत सभी दल के राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देने में जुट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन