बड़ी पटनदेवी में यात्री शेड व गेट का होगा निर्माण
Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 07 Nov 2025 11:59 PM
विरासत स्थल शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर के गर्भगृह मुख्य भवन में चल रहे निर्माण कार्य में तेजी दिख रही है
पटना सिटी
विरासत स्थल शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर के गर्भगृह मुख्य भवन में चल रहे निर्माण कार्य में तेजी दिख रही है. गर्भगृह में योजना विकास विभाग की ओर से लगभग सात करोड़ से अधिक की लागत से मंदिर के विकास का कार्य कराया जा रहा है. इसके तहत मंदिर के जीर्णोद्वार में गुबंद का निर्माण, स्थायी शेड, हवन भवन स्थल समेत अन्य कार्य शामिल है. इसी क्रम में एक करोड़ 95 लाख रुपये की राशि से गर्भगृह के मुख्य भवन का निर्माण कार्य कराना है. हालांकि लगभग चार वर्षो से अधिक समय से संचालित हो रहे कार्य में तेजी आयी है. ऐसे में मंदिर के महंत विजय शंकर गिरि कहते हैं कि भगवती की कृपा रही तो चैत की वासंतिक नवरात्रि से पहले भगवती मूल स्थान पर विराजमान हो जायेंगी. महंत ने बताया कि मंदिर में शिखर का कार्य व पॉलिशिंग चल रहा है. नवदुर्गा कलाकृतियों का कार्य हो रहा है. जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एम एस का कहना है कि कार्य संपन्न होने के बाद मंदिर प्रबंधन को सौंपा जायेगा. जिलाधिकारी के अनुसार बडी पटनदेवी मंदिर प्राचीन विरासत स्थल है. इस सब प्रसिद्ध स्थलों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.
हवन कुंड के पास बनेगा शेड
योजना विकास विभाग की ओर से मंदिर के विकास के लिए तैयार की गयी योजना में बड़ी पटनदेवी मंदिर के बाद मुख्य भवन के सामने हवन कुंड के पास प्रस्तावित यात्री शेड व गेट निर्माण कार्य होगा. इसके लिए निर्माण स्थल के पास तोड़ने का कार्य आरंभ कराया गया है. विभाग के अधिकारियों की माने ंतो निर्माण कार्य पर मंदिर के हवन कुंड के पास यात्री शेड का निर्माण एक करोड़ 97 लाख रुपये की राशि खर्च होगी. हालांकि बनायी गयी योजना के बाद राशि बढ़ने की भी उम्मीद जतायी गयी है. शक्तिपीठ पीठ बड़ी पटनदेवी के विकास को लेकर हो रहे कार्य में दो मंजिला सामुदायिक भवन का निर्माण एक करोड़ 49 लाख रु पये की लागत से होना है. जानकार बताते है कि सामुदायिक भवन पर एक अतिरिक्त फ्लोर के निर्माण की योजना पर भी विमर्श हो रहा है. मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आने वालों की सुविधाओं के मद्देनजर अन्य सुविधाओं को बढ़ाया व विकसित करने का कार्य पर्यटन विभाग की ओर से भी कराया जायेगा. बीते वर्ष 2023 के मई माह में सरकार ने मुख्य भवन अर्थात गर्भगृह को हेरेटेज विरासत स्थल घोषित किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










