Bihar Weather: बिहार में अगले 120 घंटे जारी रहेगा शीतलहर का प्रकोप, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Jan 2025 4:58 PM
बिहार मौसम न्यूज
Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने ताजा अपडेट में बताया कि बिहार में 7 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा. इस दौरान लोगों को सूर्य देव का दर्शन नहीं हो सकेगा.
Bihar Weather: तेज पछुआ हवा ने बिहार के अधिकतर इलाकों के लोगों को ठिठुरा दिया है. इसकी वजह से लोगों को गलन और कनकनी महसूस हो रही है. राजधानी पटना सहित अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि दर्ज की गई है. पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी. तापमान में कमी के कारण सुबह और शाम में कनकनी का प्रभाव बना हुआ है. ठंड के कारण पटना के स्कूलों के समय में भी परिवर्तन किया गया है. पटना जिले में अधिक ठंड तथा विशेष रूप से सुबह और शाम के समय कम तापमान की स्थिति है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. पटना के डीएम चंद्रशेखर ने छह जनवरी तक सभी निजी, सरकारी विद्यालयों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्वाह्न नौ बजे से पहले एवं अपराह्न चार बजे के बाद संचालन पर रोक लगा दिया है. आदेश में प्री-बोर्ड, बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं, परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रखा गया है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने क्या बताया
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले कुछ दिनों तक पूरे राज्य में कोहरा अथवा कुहासे की स्थिति बनी रहेगी. बिहार में दिन में कोहरा या कुहासे की एक विशेष परिस्थिति बन रही है, जिसकी वजह से बिना बादल के सूरज का दिखना मुश्किल हो गया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं होने के कारण लोग दिन में भी ठंड का एहसास करेंगे. राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में अगले एक दो दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे और ठंड बढ़ सकती है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दिखेगा प्रभाव
आइएमडी के मुताबिक बिहार में पश्चिमी विक्षोभ काफी मजबूत स्थिति में है. इसी वजह से कनकनी वाली ठंड महसूस की जा रही है और आने वाले दिनों में भी इसका प्रभाव दिखेगा. वेस्टर्न डिस्टरबेंस से जब पछुआ हवा चलती है, तब पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी होते हुए बिहार-बंगाल में भी बारिश होती है. इस साल बिहार में शीतकालीन बारिश बहुत कम हुई है जिसका प्रतिकूल असर गेहूं, सरसों, दलहन की फसल पर पड़ रहा है. बता दें कि 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर की बारिश सामान्य से 71 फीसदी कम हुई है.
इसे भी पढ़ें: सर्द हवा से बिहार में ठिठुर रहे लोग, इन जिलों में ठंड करेगी टॉर्चर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










