Kal Ka Mausam: सर्द हवा से बिहार के 15 जिलों में ठिठुर रहे लोग, शुक्रवार से इन जिलों में ठंड करेगी टॉर्चर

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather : तीन जनवरी, शुक्रवार को भी ठंड से राहत नहीं मिलने के आसार हैं. पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवाओं ने बिहार में कड़ाके की ठंड ला दी है.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सर्द बफीर्ली हवा से 15 जिलों के लोग ठिठुर रहे हैं. पहाड़ों पर बर्फबारी और तेज पछुआ हवाओं के कारण यह ठंड बढ़ गई है. अगले चार दिनों तक इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. पटना समेत कई जगहों पर गलन भी बढ़ गई है. तेज पछुआ हवाओं के कारण ज्यादातर जगहों पर दिन और रात के तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है. इससे लोगों को गलन और ठिठुरन का एहसास हो रहा है. सभी जिलों में पछुआ हवा और घने कोहरे के कारण सूरज दिनभर छिपा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

आपके शहर में

विज्ञापन

कभी कुछ दिन कोहरे से नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग, पटना के अनुसार, शुक्रवार को लगभग पूरे बिहार में कोहरा या कुहासा छाया रहेगा. बिहार में दिन में कोहरा या कुहासा एक खास परिस्थिति बना रहा है, जिससे बिना बादल के सूरज का दिखना मुश्किल हो गया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सुबह शुरू होने वाला कोहरा तेज हवा के कारण सतह से करीब एक से दो हजार फीट ऊपर परत के रूप में जमा हो जाता है. इससे दिन में सूरज की रोशनी जमीन तक नहीं पहुंच पा रही है, जिससे तापमान गिर रहा है और लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है.

अगले दो दिनों इन जिलों ठंड करेगी टॉर्चर

अगले दो दिनों में गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, पटना, वैशाली, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया जिलों में रात के समय ठिठुरन रहेगी. अगले तीन दिनों में पटना, भागलपुर, बक्सर, नालंदा, औरंगाबाद, समस्तीपुर, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सहरसा जिलों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा.

Also Read: नए साल के पहले दिन ही बिहार में पारा हुआ धड़ाम, गुरुवार को 15 जिलों में कहर ढायेगी बर्फीली हवा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन