बिहार के 25 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे के लिए हो जाएं सतर्क

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

IMD Alert Bihar: बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी. न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

विज्ञापन

IMD Alert Bihar: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के लिए 11 जनवरी तक मौसम चेतावनी जारी की है. इस दौरान बिहार के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाए रहने और कई इलाकों में कोल्ड-डे की स्थिति बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार ठंड और कोहरे का असर जनजीवन, यातायात और हेल्थ पर पड़ सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया और बेगूसराय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने की आशंका है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अपडेट

बिहार के इन जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि आने वाले 48 घंटे के दौरान बिहार के दक्षिणी और मध्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. इनमें पटना, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद और अरवल शामिल हैं. मौसम विभाग ने इन जिलों में भी सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है. इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में भी कोहरे का असर देखने को मिल सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

न्यूनतम तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे कम तापमान भागलपुर में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बीते 24 घंटों में कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है. पटना शहर के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 जनवरी तक सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें: बेतिया के किसानों के लिए खुशखबरी, 10 जनवरी से बंटेंगे पैसे, DM ने जारी किया आदेश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन