दानापुर. एटीएम कार्ड बदलकर डेढ़ लाख रुपये की अवैध निकासी

आनंद बाजार निवासी सोनी देवी पति सुरेश शर्मा का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से डेढ़ लाख रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है
दानापुर. थाना क्षेत्र के आनंद बाजार निवासी सोनी देवी पति सुरेश शर्मा का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से डेढ़ लाख रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में सोनी देवी ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की है. लिखित शिकायत में सोनी देवी ने बताया कि मैनपुरा स्थित पीएनबी एटीएम से दस हजार रुपये निकाले थे. रुपये निकासी कर बाहर निकाले तो एक व्यक्ति ने कहा कि ट्रांजेक्शन कैंसिल नहीं हुआ है. दोबारा एटीएम कार्ड मशीन में डाला तो कार्ड फंस गया. उस व्यक्ति ने बाहर हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने को कहा और फोन किया तो सगुना मोड़ बुलाया तो वहां चले गये. इसी दौरान उस व्यक्ति ने मेरे एटीएम कार्ड से दस बार में डेढ़ लाख रुपये मेरे खाते से निकासी कर लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




