Bihar News: IGNOU के 250 से अधिक कोर्स में 10 फरवरी तक नामांकन, बीएड व पीएचडी की भी जानें जानकारी

Updated at : 08 Feb 2022 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: IGNOU के 250 से अधिक कोर्स में 10 फरवरी तक नामांकन, बीएड व पीएचडी  की भी जानें जानकारी

इग्नू मे जनवरी सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. 10 फरवरी तक एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी. करीब 250 से अधिक कोर्स में नामांकन लिया जा रहा है. वहीं औरंगाबाद में इग्नू का नया सेंटर खोला गया है.

विज्ञापन

इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में जनवरी सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. 10 फरवरी तक कोई भी छात्र या छात्राएं नामांकन ले सकते हैं. यूजी-पीजी समेत ढ़ाइ सौ से अधिक कोर्स में छात्र-छात्राएं नामांकन ले सकते हैं.

ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अभिलाष नायक ने कहा कि छात्र ऑनलाइन नामांकन ले सकते हैं. इसके अतिरिक्त कई कोर्स ऑनलाइन मोड में चल रहे हैं. छात्र उनमें भी नामांकन ले सकते हैं. फिलहाल ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं. जैसे ही नया ऑफलाइन कक्षाओं के लिए गाइडलाइन आता है, ऑफलाइन कक्षाएं भी शुरू की जायेंगी.

पीएचडी के लिए एंट्रेंस टेस्ट 24 फरवरी को

इग्नू के तहत पीएचडी कोर्स में नामांकन के लिए एंट्रेंस टेस्ट का फॉर्म भरा जा चुका है लेकिन कोविड के वजह से परीक्षाएं तय शेड्यूल से नहीं हो सकी थीं. यह परीक्षा 24 फरवरी को निर्धारित की गयी है.

Also Read: Sarkari Naukri 2022 LIVE: होने वाली है वन संरक्षक की प्रतियोगी परीक्षा, देखें सरकारी नौकरी से जुड़ी अपडेट
औरंगाबाद में खुला इग्नू का नया सेंटर

पटना क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत औरंगाबाद में इग्नू का नया सेंटर शुरू किया गया है. अब तक यहां कोई भी केंद्र नहीं था. इसकी अधिसूचना जारी हो गयी है. एसएन सिन्हा कॉलेज में उक्त केंद्र की पढ़ायी होगी.

बीएड की पढ़ायी अब एएन कॉलेज

इग्नू के तहत बीएड की पढ़ायी अब तक संत जेवियर दीघा में चल रही थी. अब 2021 बैच के छात्र-छात्राओं की पढ़ायी एएन कॉलेज में होगा. बीएड के केंद्र को यहां शिफ्ट कर दिया गया है. अगस्त 2021 तक बीएड का केंद्र दीघा संत जेवियर में चल रहा था. बीच में कुछ दिन पढ़ायी नहीं हो रही थी. अब उसे एएन कॉलेज में शिफ्ट किया गया है.

एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर नामांकन

डिस्टेंस के तहत बीएड करने के इच्छुक छात्रों के लिए एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर नामांकन होता है. एएन कॉलेज में अपना खुद का भी बीएड विभाग है जहां रेगुलर मोड में 50 सीटों पर पढ़ायी होती है.

BJP ने दाऊद तो मांझी ने अलगाववादी की करायी एंट्री

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन