शादी के 12 साल तक नहीं हुआ बच्चा, तो महिला की कर दी हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 May 2024 12:30 AM
नगर के शिवशंकर नगर मुहल्ले में परिवार के साथ किराये के मकान में रह रही 28 वर्षीय विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने हत्या कर शव गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है.
पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज मसौढ़ी. नगर के शिवशंकर नगर मुहल्ले में परिवार के साथ किराये के मकान में रह रही 28 वर्षीय विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने हत्या कर शव गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मृतका सीमा कुमारी के पिता सह जहानाबाद के कडौना थाना स्थित लोदीपुर निवासी रामनाथ प्रसाद ने मृतका के पति पिन्टु कुमार, पिता राजनंदन यादव, मां कांति देवी, देवर चिन्टु उर्फ अमित कुमार एवं बहन प्रतिमा देवी के खिलाफ बेटी की हत्या कर शव गायब कर देने का प्राथमिकी दर्ज करायी है. सीमा कुमारी की शादी बारह वर्ष पूर्व कादिरगंज थाने के पोखरपर निवासी राजनंदन यादव के पुत्र पिन्टु कुमार से हुई थी. पिंटू सेना में कार्यरत है. पिता रामनाथ प्रसाद ने आरोप लगाया कि मृतका को कोई संतान नहीं है. काफी प्रयास के बाद वह गर्भवती हुई थी और सात माह की गर्भवती थी. आरोप है कि संतान नहीं होने की वजह से पति समेत ससुराल के अन्य लोग उसे हमेशा प्रताड़ित करते थे. बीच में पंचायती भी हुई. सोमवार की शाम मृतका के पति ने उसके पिता को फोन से सूचना दी कि सीमा बाथरूम में गिर गयी है और उसकी स्थिति काफी गंभीर है. उसे लेकर मेरा भाई पटना जा रहा है. आरोप है कि जब सीमा के पिता व अन्य परिजन पटना हास्पिटल पहुंचे वे सभी उसके शव को लेकर फतुहां चले गये. मृतका के पिता जब फतुहा पहुंच तो शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था. इधर पुलिस ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










