Highway In Bihar: बिहार के इन जिलों में सिंगल लेन सड़क स्टेट हाइवे में होगा तब्दील, सरकार का एक और बड़ा तोहफा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 Jul 2025 10:51 AM
सांकेतिक तस्वीर
Highway In Bihar: बिहार में एक बार फिर यातायात को लेकर बड़ी पहल की गई है. अररिया जिले के जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र की बलुआ-चकई-मटियारी सड़क को अब राज्य राजमार्ग (स्टेट हाईवे) का दर्जा मिल गया है. इससे अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिले के लोगों को बेहतर और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा.
Highway In Bihar: अररिया जिले की जोकीहाट विधानसभा की दक्षिण-पूर्व सीमा से होकर गुजरने वाली सड़क को अब बिहार सरकार ने स्टेट हाइवे का दर्जा दे दिया है. यह सड़क फिलहाल सिंगल लेन है, जिसे अब टू लेन यानी दो लेन वाली सड़क बनाई जायेगी. यह सड़क पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड के गेरूआ चौक से होकर दलमालपुर, बलुआ, चकई, मटियारी, जोकीहाट होते हुए पलासी और कलियागंज तक जाती है. इसका सबसे बड़ा फायदा बलुआ चौक से जोकीहाट नगर पंचायत तक की सिंगल सड़क को मिलेगा, जो कई सालों से सिंगल सड़क बनी हुई है.
विभागीय मंत्री ने भी दिया था आश्वासन
विभागीय मंत्री ने पहले भी सड़क चौड़ीकरण का आश्वासन दिया था. जिसके बाद पटना में मंत्री और संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर इस सड़क को स्टेट हाइवे की श्रेणी में शामिल कराया गया. अब अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिलों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी. यात्रा तय करने में उन्हें अब लंबा समय नहीं लगेगा.
नेपाल की सीमा तक जायेगी 66 किलोमीटर लंबी सड़क
स्टेट हाइवे को इंटरमीडिएट लेन के तौर पर 5.5 मीटर (यानी करीब 18 फीट) चौड़ा बनाया जाएगा, जो दो लेन की सड़क होगी. यह सड़क नेपाल सीमा तक कुल 66 किलोमीटर लंबी होगी. पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव ने क्षेत्रीय मुख्य अभियंता और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर इसे एमडीआर (मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड) से राज्य उच्च पथ में बदलने के लिए प्राथमिक सहमति दे दी है. फिलहाल, यह सड़क सिंगल लेन है. इसे चौड़ा करने का सपना पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. तसलीमुद्दीन का था, जो अब पूरा होने जा रहा है.
(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










