पीपा पुल चढ़ाव पर ट्रैक्टर फंसने से लगा भीषण जाम

दानापुर. दियारा की लाइफ लाइन पीपा पुल पर बुधवार को सुबह में पुल के उत्तरी छोर पर चढ़ाव के दौरान ट्रैक्टर फंसने के कारण जाम लग गया.
दानापुर. दियारा की लाइफ लाइन पीपा पुल पर बुधवार को सुबह में पुल के उत्तरी छोर पर चढ़ाव के दौरान ट्रैक्टर फंसने के कारण जाम लग गया. पुल सुबह 11 से एक बजे तक जाम रहा. बताया जाता है कि दानापुर से गिट्टी लेकर ट्रैक्टर दियारा की ओर जा रहा था कि पीपा पुल के उत्तरी छोर पर चढ़ाव पर चढ़ाने के दौरान फंस गया. ट्रैक्टर के फंसते ही पुल पर जाम लगना शुरू हो गया. चिलचिलाती धूप में लोग करीब दो घंटे तक पुल पर फंसे रहे. पीपा पुल जाम के दौरान पीपा पुल की दोनों तरफ लगभग तीन घंटे तक छोटी-बड़ी गाड़ियां की लंबी कतार लगी रही. दियारा के लोगों ने बताया कि पुल के उत्तरी छोर पर चढ़ाव होने के कारण गिट्टी, ईंट व अनाज ले जा रहे ट्रैक्टर को चढ़ाने में भारी परेशानी होती है. और उधर से उतरने के दौरान भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




