ePaper

गोपाल खेमका हत्याकांड: बेटे गुंजन के मर्डर की फाइल खोलेगी पुलिस, क्या हाजीपुर की 14 बीघा जमीन बनी वजह?

Updated at : 06 Jul 2025 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
gopal khemka murder

गुंजन खेमका की फाइल फोटो

Gopal Khemka Murder: पटना में कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. हाजीपुर में 7 साल पहले हुए उनके बेटे गुंजन खेमका की हत्या की फाइल पुलिस फिर से खोलेगी.

विज्ञापन

पटना में शुक्रवार की देर रात को कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या मामले की जांच तेज हो गयी है. शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी और अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक भी की जिसमें इस हत्याकांड की जांच को लेकर विशेष निर्देश दिए गए. बेऊर जेल में ताबड़तोड़ छापेमारी भी की गयी. पुलिस ने 100 सीसीटीवी भी खंगाले हैं. तीन लोगों को हिरासत में लेने की बात भी सामने आ रही है. वहीं अब 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या की फाइल पुलिस अब फिर से खंगालेगी.

एक ही तरह से हुई पिता-पुत्र की हत्या

गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की हत्या भी कुछ इस तरह ही की गयी थी. हाजीपुर में गुंजन खेमका को उनके फैक्ट्री के गेट पर गोलियों से छलनी कर दिया गया था. गोपाल खेमका की तरह ही कार में ही उन्हें भी गोली मारी गयी थी. अपराधियों को इस बात की जानकारी थी कि गुंजन रोज फैक्ट्री जाते हैं. उसी तरह बांकीपुर क्लब के निदेशक होने के नाते गोपाल खेमका रोज अक्सर वहां जाते थे और देर रात लौटते थे. घात लगाए अपराधी ने उन्हें तब गोली मारी जब वो देर रात को अपने घर वापस लौटे.

ALSO READ: Video: बिहार के दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में दौड़ा 11000 वोल्ट करंट, युवक की मौत, 24 लोग झुलसे

2018 में बेटे गुंजन की हुई थी हत्या

2018 में गुंजन खेमका की हुई हत्या की थ्योरी अभी तक पुलिस पूरी तरह नहीं सुलझा सकी है. पुलिस अब गुंजन खेमका हत्याकांड की भी फाइल खोलेगी. गुंजन की हत्या के बाद पुलिस ने जमीन विवाद में हत्या होने की बात कही थी. हाजीपुर में हाइवे किनारे 14 बीघा वाली जमीन भी चर्चे में बनी रही. जिसे गुंजन खेमका ने खरीदा था.

क्या जमीन के ही कारण हो गयी हत्या?

गोपाल खेमका की किसी से दुश्मनी नहीं थी, फिर उनकी हत्या किस वजह से हुई है यह पुलिस की जांच में ही पता चलेगा. लेकिन चर्चा में लोग सवाल कर रहे कि क्या उसी 14 बीघा जमीन के कारण यह हत्या तो नहीं कर दी गयी जिस जमीन के कारण गुंजन की हत्या की बात सामने आ रही थी.

पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

शनिवार को पटना रेंज के आइजी जितेंद्र राणा मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि पटना पुलिस और एसटीएफ के हाथ काफी अहम सुराग लगे हैं. पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर देगी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन