Video: बिहार के दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में दौड़ा 11000 वोल्ट करंट, युवक की मौत, 24 लोग झुलसे

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (AI)

Bihar News: बिहार के दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया. 11000 वोल्ट तार से ताजिया टकरा गया. जिससे एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो दर्जन लोग झुलस गए. 6 लोगों की हालत गंभीर है.

विज्ञापन

बिहार के दरभंगा में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया के चौकी मिलान में बड़ा हादसा हुआ. सकतपुर थाने के ककोढ़ा की यह घटना है. जहां शनिवार की देर शाम को ताजिया के चौकी मिलान के दौरान बिजली पोल से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आने से दो दर्जन लोग झुलस गए. एक शख्स की मौत हो गयी. इस घटना से हड़कंप मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

युवक की मौत, 6 लोगों की हालत गंभीर

घटना में जान गंवाने वाले युवक की पहचान काकेढ़ा के फैज मुहम्मद के पुत्र मिराज (22) के रूप में हुई है. इस हादसे में झुलसे आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही. जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है. इस घटना में मुखिया श्रवण कुमार भी झुलस गए हैं. सीएससी में सबका इलाज चल रहा है.

ALSO READ: Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने वज्रपात का भी जारी किया अलर्ट…

कैसे हुई घटना?

बताया जा रहा कि शनिवार की शाम को ताजिया की चौकी मिलान रस्म चल रही थी. मिलान स्थल पर 11 हजार वोल्ट बिजली का तार ऊपर से गुजरा हुआ था. तभी किसी चीज के संपर्क में आने से वहां से गुजर रहे लोगों पर ही तार गिर गया. जिससे अफरातफरी मच गयी.

बिजली क्यों नहीं काटी गयी? बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने दिया जवाब

बिजली विभाग के सहायक अभियंता सौरव कुमार ने बताया कि ताजिया के चौकी मिलान के दौरान विभाग को लाइन काटने की सूचना प्रशासन के स्तर से नहीं दी गयी थी. रविवार को ब्रेक डाउन जरूर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, तुरंत लाइन काट दी गयी. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि घायलों को पास के अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन