नये सत्र में जिले के 3500 स्कूलों को दिया जायेगा एफएलएन किट
Updated at : 23 Feb 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने और बेहतर प्रदर्शन करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से फाउंडेशनल लिट्रेसी एंड न्यूमेरिक किट(एफएलएन) किट मुहैया कराया जायेगा.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
जिले के प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने और बेहतर प्रदर्शन करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से फाउंडेशनल लिट्रेसी एंड न्यूमेरिक किट(एफएलएन) किट मुहैया कराया जायेगा. विभाग की ओर से नये सत्र में जिले के 3500 स्कूलों को एफएलएन किट मुहैया कराया जायेगा. प्रथम चरण में जिले के कक्षा एक से तीन के करीब तीन लाख स्कूली बच्चों को एफएलएन किट बांटा जायेगा. कक्षा चार से पांचवीं के बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों के बदले प्रत्येक स्कूल को एक-एक स्कूल में एफएलएन किट दिया जायेगा.स्कूल एफएलन किट में विषयवार उपलब्ध करायी जायेगी सामग्री
कक्षा चार से पांचवीं के बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए स्कूल किट में विषवार सहायक सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. इसमें हिंदी के अक्षरों और वाक्य तैयार करने के लिए पोस्टर, अंग्रेजी की कविता की विजुअल ऑडियो, गणित के लिए क्यूब वहीं विज्ञान विषय के लिए भी प्रोजेक्ट उपलब्ध कराये जायेंगे. एफएलएन किट मुहैया कराने का मुख्य उद्देश्य कक्षा में शैक्षणिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने के साथ ही एक्सट्राक्यूरिकुलर एक्टिव में भी विद्यार्थियों को बेहतर बनाना है.एफएलन किट से पढ़ाई का होगा निरीक्षण
स्कूलों को दिये गये एफएलन किट से पढ़ाई हो रही या नहीं इसका निरीक्षण स्कूल के प्रधानाध्यपाक करेंगे. इसके साथ ही किट से पढ़ाई के बाद उसे ठीक ढंग से रखने की जिम्मेदारी भी प्रधानाध्यापक की होगी. कक्षा चार से पांच के सभी बच्चों को स्कूल एफएलएन किट से पढ़ाना अनिवार्य होगा. एफएलएन किट माइआइएस पोर्टल पर कर्मिकों का ऑनलाइन उन्मुखीकरण भी किया जायेगा.कक्षा एक से तीन के बच्चों को एफएलएन किट में मिली थी यह सामग्री
वाटर बोतल, पेंसिल, स्लेट, शार्पनर, रबर, कलर, ड्राइंग बुक, कॉपी व अन्य सामग्रीडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




