Bihar में अगले साल तक हो जाएगा पांच महिला ITI का निर्माण, इन खास सुविधाओं से होगा लैस
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Nov 2024 8:15 PM
Bihar: बिहार में 2025 तक पांच महिला आइटीआइ का निर्माण हो जायेगा. सभी भवनों का निर्माण लगभग 81005 वर्गफुट क्षेत्रफल में हो रहा है.
Bihar: बिहार सरकार ने राज्य में तकनीकी शिक्षा देने के लिए 29 महिला आइटीआइ और 77 अनुमंडल ITI भवनों के निर्माण के लिए 1839 करोड़ रुपया आवंटित किया था. इनमें से करीब 376.47 करोड़ रुपये की लागत से 24 महिला आइटीआइ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. बाकी पांच महिला आइटीआइ का निर्माण अगले साल तक पूरा हो जायेगा. इनका निर्माण औरंगाबाद, लखीसराय, जमुई, खगड़िया और जहानाबाद में करीब 96.01 करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण विभाग द्वारा हो रहा है.
छात्रों के लिए क्या-क्या सुविधा
बिहार में 1099.45 करोड़ रुपये की लागत से 65 अनुमंडल आइटीआइ का निर्माण पूरा हो चुका है. साथ ही करीब 267.61 करोड़ रुपये की लागत से 12 अनुमंडलों में आइटीआइ भवनों का निर्माण किया जा रहा है. यह निर्माण भी अगले साल तक पूरा हो जायेगा. प्रत्येक आइटीआइ भवन का कुल निर्मित क्षेत्रफल लगभग 81005 वर्गफुट है.
इसमें एक शैक्षणिक–सह–प्रशासनिक भवन बनाया गया है, यह तीन मंजिली इमारत है. इस भवन में क्लास रूम, परीक्षा भवन, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, कॉमन रूम आदि हैं. इस भवन के छत पर सोलर पैनल लगाया गया है. इसके अतिरिक्त 16 स्टाफ क्वाटर, प्राचार्य आवास, उप प्राचार्य आवास, कैंटीन इत्यादि बनाये गये हैं.
इसे भी पढ़ें: Sand Mafia: सफेद बालू के पीछे काला खेल, खनन विभाग नहीं कस पा रहा माफियाओं पर नकेल
Accident: मंत्री जमा खां के काफिले में शामिल स्कॉर्पियो पलटी, कई घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










