ePaper

बिहार की राजनीति में एक और विकल्प को लेकर 'फौजी किसान पार्टी' का हुआ गठन

Updated at : 05 Jun 2020 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार की राजनीति में एक और विकल्प को लेकर 'फौजी किसान पार्टी' का हुआ गठन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक विकल्प को लेकर एक नयी पार्टी की घोषणा शुक्रवार को पटना में की गयी. विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा के संरक्षण में गठित पार्टी का नाम 'फौजी किसान पार्टी' है. पार्टी गठन का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र को बचा कर आम युवाओं तक पहुंचाना है.

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक विकल्प को लेकर एक नयी पार्टी की घोषणा शुक्रवार को पटना में की गयी. विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा के संरक्षण में गठित पार्टी का नाम ‘फौजी किसान पार्टी’ है. पार्टी गठन का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र को बचा कर आम युवाओं तक पहुंचाना है.

Also Read: 25 स्कूलों में एक शिक्षिका ने एक साथ नौकरी कर साल भर में कमाये एक करोड़ रुपये, AAP नेताओं ने कसा तंज, कहा…

इस मौके पर ‘फौजी किसान पार्टी’ के राष्ट्रीय संरक्षक विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 200 युवाओं को चुनाव में उतार कर ‘जागा बिहार-नया बिहार’ के सपने को साकार करना हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य है. गुड्डू बाबा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता सभी 38 जिलों से 38 मजदूरों को विधानसभा चुनाव में उतारना है.

Also Read: weather alert in bihar: पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात की संभावना, शनिवार से साफ रहेगा मौसम, तापमान में होगी बढ़ोतरी

फौजी किसान पार्टी के गठन के अवसर पर पार्टी के अध्यक्ष मुन्ना सिंह, रोशन सिंह राठौर, राकेश रंजन (सभी भूतपूर्व सैनिक) बाबा विवेक द्विवेदी, मनीष कश्यप, सुजीत रमन, गोविंद कुमार, रामा ठाकुर, लोरी दास, राधेश्याम यादव, विवेक विश्वास, मुन्ना बाबा, शशीकांत सिंह, श्रीमती हजारी देवी और निर्मला कुमारी आदि लोग उपस्थित रहे.

Also Read: बिहार में कोरोना के 99 नए मामलों के बाद 4500 के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा
फौजी किसान पार्टी की प्राथमिकता

  • बिहार में बंद पड़े तमाम उद्योग-धंधों को चालू कराना

  • नये बड़े और लघु उद्योगों की स्थापना कर रोजगार की समस्या को दूर करना

  • बिहारी युवाओं को प्रदेश में रोजगार देकर पलायन कम करना

  • शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को उन्नत बनाना

  • व्यवसायीकरण पर नियंत्रण कर सरकारी संस्थानों को सक्षम बनाना

  • बिहार में दवा माफियाओं के साम्राज्य को मिटाना

  • गरीबों का राशन लूटनेवालों के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स और स्पेशल कोर्ट का गठन

  • विधि व्यवस्था को दुरुस्त कर उद्योगपतियों को बिहार में बुलाना

  • छेड़खानी-बलात्कार जैसे घृणित कार्यों को अंजाम देनेवालों के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स और स्पेशल कोर्ट का गठन

  • सभी 38 जिलों से 38 मजदूरों को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाना

  • संविदा पर बहाली के खेल को खत्म कर आम लोगों को बंधुआ मजदूरी से मुक्ति दिलाना

  • बंद पड़े राजकीय नलकूपों को चालू कराना

  • सिंचाई के अन्य साधनों को विकसित कर किसानों की स्थिति में सुधार करना

  • सूबे की 86 गौशालाओं की करीब पांच एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना

  • जानवरों के अधिकारों की सुरक्षा और दूध उत्पादन के क्षेत्र में बिहार को विश्वस्तर पर सम्मान दिलाना

  • सरकारी भूमि को भूमि माफियाओं से मुक्त करा कर गरीबों के आवास की व्यवस्था कराना

  • छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बिहार को उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और तकनीकी शिक्षा का केंद्र बनाना

विज्ञापन
Kaushal Kishor

लेखक के बारे में

By Kaushal Kishor

Kaushal Kishor is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन