ePaper

बिहार बोर्ड : नि:शुल्क कोचिंग में नामांकन को प्रवेश परीक्षा आज, 6 हजार से अधिक छात्र होंगे शामिल

Updated at : 20 Dec 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार बोर्ड : नि:शुल्क कोचिंग में नामांकन को प्रवेश परीक्षा आज, 6 हजार से अधिक छात्र होंगे शामिल

2400 से अधिक छात्राएं और 4000 से अधिक छात्र शामिल हैं

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की ओर से मेडिकल (नीट) और इंजीनियरिंग (जेइइ) की तैयारी के लिए संचालित नि:शुल्क आवासीय और गैर आवासीय कोचिंग में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित होगी. इसमें साढ़े छह हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे. इनमें 2400 से अधिक छात्राएं और 4000 से अधिक छात्र शामिल हैं. समिति ने नामांकन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र पहले ही coaching.biharboardonline.com पर जारी कर दिया है. बापू परीक्षा परिसर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा चलेगी. सुबह 10 बजे तक ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा. परीक्षा का आयोजन मौर्या विहार कॉलोनी, कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर में होगा. परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक चलेगी. समिति ने स्पष्ट कहा है कि परीक्षा केंद्र में 10 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन