कैंपस : पीपीयू में नामांकन शुरू, 87 तक रहा विभिन्न विषयों का कटऑफ
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए नामांकन शुरू हो गया है.
विज्ञापन
-राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल व कॉमर्स का कटऑफ रहा सबसे अधिक
संवाददाता, पटना
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए नामांकन शुरू हो गया है. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आरके सिंह के निर्देश के बाद छह जून को कटऑफ जारी कर नामांकन कार्य आरंभ कर दिया गया. छात्र कल्याण संकाय डीन प्रो एके नाग ने बताया कि गुरुवार से काॅलेजों में नामांकन जारी है. कॉलेजों में नामांकन के लिए कटऑफ विभिन्न विषयों में 87 प्रतिशत तक रहा. विश्वविद्यालय में सबसे अधिक एएन कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के सामान्य वर्ग के छात्रों का कटऑफ 87 प्रतिशत रहा. उन्होंने बताया कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पटना व नालंदा जिले में अंगीभूत और संबद्ध महाविद्यालयों में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए इस वर्ष रिकार्ड आवेदन आये हैं. इस वर्ष नामांकन के लिए एक लाख 16 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.एडमिशन शेड्यूल
पहली मेधा सूची से नामांकन की अंतिम तिथि- 13 जूनकालेजों की ओर से नामांकन का वैलिडेशन – 15 जून
दूसरी मेधा सूची का प्रकाशन- 16 जूनदूसरी मेधा सूची से नामांकन की अंतिम तिथि- 24 जून
दूसरी मेधा सूची से नामांकित छात्रों का वैलिडेशन- 25 जूनतीसरी मेधा सूची का प्रकाशन- 26 जून
तीसरी मेधा सूची से नामांकन की अंतिम तिथि- 1 जुलाईतीसरी मेधा सूची से नामांकित छात्रों का वैलिडेशन- 2।जुलाई
कक्षा आरंभ- 4 जुलाईडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम ��ी टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










