ePaper

पटना में गंगा नदी में बड़ा हादसा, वॉलीबॉल खेलते समय 8 युवक डूबे, 4 की मौत, 1 अब भी लापता

Updated at : 27 Feb 2025 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
patna news ganga| 8 youth drowned in Ganga river, 4 died, one missing

सर्च ऑपरेशन जारी

Patna News: पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर बुधवार को गंगा नदी में वॉलीबॉल खेलते समय बड़ा हादसा हो गया. 8 युवक डूब गए, जिनमें 4 की मौत हो गई, 3 को बचा लिया गया, जबकि 1 अब भी लापता है. सभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र थे और टिन के डिब्बे से वॉलीबॉल खेलते हुए गहरे पानी में चले गए.

विज्ञापन

Patna News: पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर बुधवार को गंगा नदी में वॉलीबॉल खेलते समय बड़ा हादसा हो गया. एक नाबालिग समेत 8 युवक नदी में डूब गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई और 3 को नाविकों ने बचा लिया. जबकि 13 साल का रेहान अब भी लापता है. उसे ढूंढने के लिए SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

टिन के डिब्बे से खेल रहे थे वॉलीबॉल, अचानक बढ़ा बहाव

हादसा तब हुआ जब कुछ युवक टिन के डिब्बे से वॉलीबॉल बनाकर गंगा में खेल रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खेलते-खेलते वे गहरे पानी में चले गए और बहाव तेज होने के कारण डूबने लगे. मृतकों की पहचान विशाल, रजनीश, अभिषेक और गोविंद के रूप में हुई है. बचाए गए युवकों में सचिन, आशीष और नितिन शामिल हैं. मौके पर मौजूद नाविकों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और SDRF को सूचना दी.

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे युवक

स्थानीय लोगों के अनुसार, सचिन, विशाल, अभिषेक और रजनीश पटना कॉलेज के पास यादव लेन स्थित कृष्णा निवास लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे. विशाल एयरफोर्स, अभिषेक SSC, और रजनीश दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी में लगा था. घटना के दौरान किनारे खड़े एक युवक ने बताया, “सब कुछ 15 मिनट के भीतर हो गया. कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही सब डूब चुके थे.”

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सचिन, विशाल, अभिषेक और रजनीश नहाने के दौरान वॉलीबॉल खेल रहे थे. उसी दौरान गोविंद, रेहान और नितिन भी गंगा में नहाने के लिए उतर गए. लेकिन खेल-खेल में सभी गहरे पानी में चले गए और बहाव में फंस गए. अचानक बचाओ-बचाओ की आवाज आने लगी, पर जब तक नाविक पहुंचे, तब तक कई बच्चे डूब चुके थे.

Also Read: बिहार में 18 लाख के इनामी नक्सली विवेक यादव की हत्या, क्या अय्याशी, लेवी और गैंगस्टर स्टाइल बनी मौत की वजह?

नाविकों ने तीन को बचाया, SDRF ने निकाले शव

एक नाविक की सतर्कता से सचिन, आशीष और नितिन को बचा लिया गया. बाकी युवकों की तलाश के लिए SDRF ने 7 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया. बुधवार देर शाम विशाल का शव बरामद हुआ, जबकि रेहान का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. विशाल, अभिषेक और रजनीश के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सभी युवा अपने घरों से बड़े सपने लेकर पटना आए थे, लेकिन गंगा की लहरों ने उनकी जिंदगियां छीन लीं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन