इडी आज पुष्पराज व प्रवीण को लेगी रिमांड पर, होगी पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) आइएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार पुष्पराज प्रवीण चौधरी और शादाब खान को सोमवार को अपनी रिमांड पर लेगी.

विज्ञापन

शनिवार को इन तीनों की सात दिनों की इडी रिमांड हुई थी स्वीकृत संवाददाता,पटना प्रवर्तन निदेशालय (इडी) आइएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार पुष्पराज प्रवीण चौधरी और शादाब खान को सोमवार को अपनी रिमांड पर लेगी.इडी के आवेदन और इसके बाद आरोप पक्ष और बचाव पक्ष के वकीलों की दलील सुनने के बाद विशेष न्यायालय ने शनिवार 26 अक्तूबर को ही इन्हें सात दिनों की रिमांड पर इडी को देने के आदेश पारित किया था. पुष्पराज, प्रवीण चौधरी और शादाब खान को रविवार को ही रिमांड पर लिया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से ऐसा संभव नहीं हो पाया.इन तीनों को इडी अब सोमवार को अपनी रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू करेगी. पहले इन तीनों से अलग-अलग होगी पूछताछ,फिर आमने-सामने बिठाकर: इडी सूत्रों के अनुसार पहले इन तीनों से अलग-अलग सवाल पूछे जायेंगे.इसके बाद इन्हें आमने-सामने बिठाकर सवाल होंगे.सवाल हंस और गुलाब की अवैध अकूत संपत्ति के साथ ही ये तीनों इन दोनों के संपर्क में कैसे आए, इनकी काली कमाई के कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं? काली कमाई में किसकी हिस्सेदारी सर्वाधिक होती थी जैसे सवालों के साथ ही अन्य सवाल भी होंगे.अलग-अलग पूछताछ के बाद इन्हें संजीव और गुलाब के सामने बिठाकर नए सिरे से पूछताछ होगी.सूत्रों की मानें तो पांचों से पूछताछ से कई अहम जानकारियां सामने आने की अधिक संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन