ED Raid: चिराग के करीबी नेता के घर ED की रेड, पटना सहित तीन ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Dec 2024 1:32 PM

विज्ञापन

ed raid on hulas pandey

ED Raid: बिहार के बहुचर्चित पूर्व विधायक और बाहुबली लोजपा नेता हुलास पांडेय के ठिकाने पर ED की छापेमारी चल रही है. ये रेड हुलास पांडेय के 3 ठिकानों पर चल रही है.

विज्ञापन

ED Raid: बिहार के बहुचर्चित पूर्व विधायक और बाहुबली लोजपा नेता हुलास पांडेय के ठिकाने पर ED की छापेमारी चल रही है. ये रेड हुलास पांडेय के 3 ठिकानों पर चल रही है. जानकारी के अनुसार पटना के 2 ठिकाना और बेंगलुरु के एक ठिकाने पर यह छापेमारी चल रही है. हुलास पांडेय चिराग के करीबी नेता बताए जाते हैं.

बता दें कि पटना के गोला रोड स्थित उनके आवास के अलावा बोरिंग रोड इलाके में उनके कार्यालय में भी छापेमारी हो रही है. बालू के अवैध खनन मामले में यह छापेमारी चल रही है. यह मामला ब्रॉडसन और आदित्य मल्टीकॉम कम्पनी के अवैध बालू खनन मामले से जुड़ा हुआ है.

चिराग पासवान के साथ हुलास पांडे

ब्रम्हेश्वर मुखिया हत्या कांड में भी नाम है शामिल

हुलास पांडे के ठिकानों पर ईडी की रेड को बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है. हुलास बिहार से एमएलसी भी रह चुके हैं. फिलहाल वे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (एलजेपीआर) के नेता हैं. केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान के काफी करीबी भी हैं. हुलास पांडे का नाम रणवीर सेना के प्रमुख ब्रम्हेश्वर मुखिया हत्या कांड में भी आया था.

Also Read: सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा स्थगित, राष्ट्रीय शोक के कारण लिया फैसला

बीजेपी विधायक के चाचा हैं हुलास

बता दें कि हुलास पांडे पूर्व जदयू विधायक सुनील पांडे के भाई हैं. जिनके पुत्र विशाल प्रशांत तरारी से उपचुनाव में विधायक बने हैं. विधानसभा के उपचुनाव में विशाल प्रशांत ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था. भतीजा की जीत में हुलास पांडे ने बहुत पसीना बहाया था.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन