राजद के शासनकाल में फैक्ट्रियां बंद कर भाग गये थे लोग : जदयू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Dec 2024 1:07 AM
जदयू विधान पार्षद और मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार और प्रदेश प्रवक्ता डॉ निहोरा प्रसाद यादव ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है.
संवाददाता, पटना जदयू विधान पार्षद और मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार और प्रदेश प्रवक्ता डॉ निहोरा प्रसाद यादव ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. प्रवक्ताओं ने शनिवार को कहा है कि जिनके शासनकाल में फैक्ट्रियां बंद कर लोग पलायन कर गये, वो सूई के कारखाने लगाने की बात कर रहे हैं. राजद पर तंज कसते हुए जदयू प्रवक्ताओं ने कहा कि जो लोग ये झूठा दावा कर रहे हैं कि अब तक बिहार में सूई का कारखाना तक नहीं लगा उन्हें अपना ज्ञान बढ़ाना चाहिए. उन्हें पता होना चाहिए कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में अब तक हजारों करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है. जदयू प्रवक्ताओं ने कहा कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासनकाल में राज्य की बदतर हो चुकी कानून व्यवस्था के चलते राज्य के कई उद्योगपतियों का पलायन दूसरे राज्यों में हो गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










