कैंपस : अखिल भारतीय विश्वविद्यालय-महाविद्यालय कर्मचारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आरबी सिंह का निधन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अखिल भारतीय विश्वविद्यालय-महाविद्यालय कर्मचारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आरबी सिंह का निधन पांच नवंबर की सुबह उनके मुंबई स्थित आवास पर हो गया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना अखिल भारतीय विश्वविद्यालय-महाविद्यालय कर्मचारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आरबी सिंह का निधन पांच नवंबर की सुबह उनके मुंबई स्थित आवास पर हो गया. विश्वविद्यालय-महाविद्यालय कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा. उन्होंने बिहार स्तर के कई आंदोलनों का नेतृत्व किया व सफल बनाया. उनके निधन के कारण महासंघ को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी प्रतिपूर्ति संभव नहीं है. महासंघ उनके असामयिक निधन से मर्माहत है. उनके निधन पर महासंघ में एक शोकसभा का आयोजन हुआ, जिसमें महासंघ के अध्यक्ष गंगा प्रसाद झा, महामंत्री ब्रजकिशोर सिंह, उपाध्यक्ष वेंकटेश कुमार, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, टीपीएस कॉलेज के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन