ePaper

Chhath Special Train: छठ को लेकर रेलवे ने की विशेष तैयारी, बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन

Updated at : 27 Oct 2024 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
Kumbh Mela Special Train

Kumbh Mela Special Train

दीपावली और छठ को लेकर रेलवे ने विशेष तैयारी की है. बिहार में दीपावली और छठ पर बड़ी संख्या में यात्री अपने घर आते हैं. भीड़ को नियंत्रण करने के लिए रेलवे मंडल प्रशासन ने विशेष तैयारी की है

विज्ञापन

Diwali Chhath Special Train: दीपावली एवं छठ को लेकर रेलवे ने विशेष तैयारी की है. इस दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और उनकी सुविधा को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. इसी कड़ी में रेलवे ने 04 जोड़ी और स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है.

गाड़ी संख्या 09803/09804 कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल- गुना, सागर, कटनी, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते कोटा और दानापुर के मध्य गाड़ी संख्या 09803/09804 कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.

इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 19 कोच होंगे. यह स्पेशल कोटा से 27.10.2024 से 10.11.2024 तक प्रत्येक रविवार एवं गुरूवार को तथा दानापुर से 28.10.2024 से 11.11.2024 तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को चलेगी.

गाड़ी सं. 09803 कोटा-दानापुर स्पेशल कोटा से रविवार एवं गुरूवार को 21.25 बजे खुलकर अगले दिन 20.00 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 09804 दानापुर-कोटा स्पेशल सोमवार एवं शुक्रवार को दानापुर से 21.30 बजे खुलकर अगले दिन 22.25 बजे कोटा पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 05739/05740 पटना-न्यूजलपाईगुड़ी-पटना स्पेशल- सिलीगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, बरौनी, मोकामा के रास्ते न्यूजलपाईगुड़ी और पटना जं. के मध्य गाड़ी संख्या 05739/05740 पटना-न्यूजलपाईगुड़ी-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.

इस स्पेशल ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 06 कोच, तृतीय वातानुकूलित इकोनोमी श्रेणी का 01 कोच एवं शयनयान श्रेणी के 06 कोच होंगे. यह स्पेशल 02.11.2024 से 30.11.2024 तक न्यूजलपाईगुड़ी एवं पटना जं. से प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जायेगी.

गाड़ी सं. 05740 न्यूजलपाईगुड़ी-पटना स्पेशल न्यूजलपाईगुड़ी से शनिवार को 05.00 बजे खुलकर उसी दिन 17.40 बजे पटना जं. पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 05739 पटना-न्यूजलपाईगुड़ी स्पेशल शनिवार को पटना जं. से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 09.30 बजे न्यूजलपाईगुड़ी पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 07541/07542 कटिहार-दौरम मधेपुरा-कटिहार स्पेशल- पूर्णिया, बनमनखी, जानकीनगर, मुरलीगंज के रास्ते कटिहार और दौरम मधेपुरा के मध्य गाड़ी संख्या 07541/07542 कटिहार-दौरम मधेपुरा-कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.यह स्पेशल 28.10.2024 से 30.11.2024 तक प्रतिदिन कटिहार और दौरम मधेपुरा के मध्य परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 07541 कटिहार-दौरम मधेपुरा स्पेशल कटिहार से प्रतिदिन 19़.00 बजे खुलकर 22.00 बजे दौरम मधेपुरा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 07542 दौरम मधेपुरा-कटिहार स्पेशल दौरम मधेपुरा से प्रतिदिन 22.45 बजे खुलकर देर रात्रि 02.30 बजे कटिहार पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 05744/05743 कटिहार-छपरा-कटिहार स्पेशल – नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर सोनपुर के रास्ते कटिहार और छपरा के मध्य गाड़ी संख्या 05744/05743 कटिहार-छपरा-कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा.

इस स्पेशल का परिचालन कटिहार से 27.10.2024 से 28.11.2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार, रविवार एवं सोमवार को तथा छपरा से 28.10.2024 से 29.11.2024 तक प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार एवं मंगलवार को किया जायेगा.

गाड़ी सं. 05744 कटिहार-छपरा स्पेशल कटिहार से 16.00 बजे खुलकर देर रात्रि 00.20 बजे छपरा पहुंचेगी. वापसी में 05743 छपरा-कटिहार स्पेशल छपरा से 04.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन से 12.30 बजे कटिहार पहुंचेगी. इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण श्रेेणी के 05 कोच होंगे.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन