गणेश उत्सव : दूसरे दिन दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Sep 2024 1:11 AM
महाराष्ट्र मंडल की ओर से दारोगा प्रसाद राय पथ में आयोजित सात दिवसीय गणपति उत्सव के दूसरे दिन रविवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी. यहां भक्तों ने भगवान गणपति का दर्शन किया और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा.
संवाददाता, पटना महाराष्ट्र मंडल की ओर से दारोगा प्रसाद राय पथ में आयोजित सात दिवसीय गणपति उत्सव के दूसरे दिन रविवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी. यहां भक्तों ने भगवान गणपति का दर्शन किया और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा. वहीं पूजा पंडाल में बने राम मंदिर की थीम के साथ भी लोग सेल्फी लेते दिखे. उत्सव के दूसरे दिन संध्या आरती में महापौर सीता साहू, पटना हाइकाेर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजीव, डीडीसी नालंदा श्रीकांत कुंडली खांडेकर व अपर समाहर्ता अनीमा भरती ने परिवार सहित भगवान गणपति की आरती की और सुख शांति का आशीर्वाद मांगा. इस मौके पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष जयचंद पवार एवं सचिव संजय भोंसले ने बताया कि उत्सव के दूसरे दिन सुबह सबसे पहले भगवान गणपति की मराठी विधि-विधान से पूजा अर्चना की गयी और इसके बाद आरती हुई. आरती के बाद भगवान को हलवा का भोग लगाया गया और भक्तों के बीच वितरण किया गया. उन्होंने बताया कि भगवान गणपति की पूजा अर्चना करने के लिए मराठी महाराष्ट्र में रह रहे बिहार वासियों के अलावा बड़ी संख्या में राजधानीवासी यहां पहुंच रहे हैं. आज की पूजा में विजय पाटिल, विट्ठल घोडके, शुभदा कुलकर्णी, डॉ कविता राऊत, शंकर किर्दत, महादेव कनशे, आनंद पवार, मल्लिकार्जुन आरले, राजेंद्र पवार, संतोष पवार, संतोष देवकर, प्रदीप पाटील, अनिल गायकवाड ,सुनील शिंदे, अनमोल जाधव, शिवाजी जाधव, संजय पाटिल, अधिक मोरे, विजय पाटिल, संतोष शिंदे, सीताराम शिंदे, सुरेश शालंखे, संजय पाटिल, सुरेश आदि ने व्यवस्था में सहयोग दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










