ePaper

Dengue In Bihar: पटना के इन इलाकों में फैल रहा डेंगू का खतरा, पिछले 24 घंटों में इतने नए केस मिले

Updated at : 22 Aug 2025 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
Dengue In Bihar

सांकेतिक तस्वीर

Dengue In Bihar: पटना में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में पटना के अलग-अलग हिस्सों से आठ नए मामले सामने आए. अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.

विज्ञापन

Dengue In Bihar: राजधानी पटना में डेंगू का डंक फैलता ही जा रहा है. इसका मुख्य कारण जलजमाव बताया जा रहा है. पिछले 24 घंटों में पटना के अलग-अलग इलाकों से आठ नए मरीज सामने आए. इनमें दो मरीज कंकड़बाग, एक ट्रांसपोर्ट नगर, एक अगमकुआं और चार मरीज अन्य इलाकों के बताए जा रहे हैं. हालांकि, सभी मरीज खतरे से बाहर है.

अगस्त में अब तक 94 मरीज

जानकारी के मुताबिक, कई लोग घर पर ही इलाज करा रहे हैं. अगस्त में अब तक पटना में 94 मरीज मिल चुके हैं. पटना सिटी, बांकीपुर, एजी कॉलोनी, सैदपुर, अनीसाबाद, खजांची रोड, दीघा, सिपारा, मंदिरी समेत कई अन्य इलाके हैं, जहां डेंगू के केस सामने आ रहे हैं. दूसरी तरफ डेंगू के मच्छर फैलने की वजह जलजमाव माना जा रहा है.

हॉस्पिटल में बढ़ रही मरीजों की संख्या

पटना के कई हॉस्पिटल जैसे कि पीएमसीएच, आईजीआईएमएस और एनएमसीएच समेत अन्य अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक गंभीर स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है. पटना के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. ऐसी स्थिति को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

लोगों से अपने घर और आस-पास के इलाके में पानी जमा नहीं होने देने, दिन हो या फिर रात सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल, कूलर, गमले और अन्य सामानों में पानी समय-समय पर बदलते रहने, फुल बाजू वाले कपड़े पहनने समेत अन्य तमाम सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है.

डेंगू रोकथाम के लिए छिड़काव जारी

हालांकि, नगर निगम फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव का अभियान लगातार चला रहा है. आम लोगों के नंबरों पर रैंडम कॉल कर छिड़काव की स्थिति की जांच की जा रही है. अगर किसी मोहल्ले या घर में छिड़काव नहीं हुआ है, तो लोग हेल्पलाइन 155304 पर शिकायत कर सकते हैं. निगम ने नागरिकों से गमले, कूलर, एसी ट्रे आदि में पानी जमा न होने देने और कर्मचारियों को सहयोग देने की अपील की है.

Also Read: Gold-Silver Price Today: बिहार में तीज से पहले ही सोने-चांदी की कीमत चढ़ी, जानिए आज क्या है रेट…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन