रेलवे लाइन से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

हाथीदह रेल पुलिस ने रेलवे लाइन से 25 वर्षीय रौशन सिंह का शव बरामद किया है

विज्ञापन

मोकामा. हाथीदह रेल पुलिस ने रेलवे लाइन से 25 वर्षीय रौशन सिंह का शव बरामद किया है. मृतक मरांची के प्रतापपुर टोला निवासी विनय सिंह का पुत्र था. परिजनों ने रौशन की हत्या की आशंका जतायी है. रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, युवक शुक्रवार की रात नौ बजे घर से निकला था. शनिवार की सुबह उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली. आशंका है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया. परिजनों ने रेल पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. इधर, रेल पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों ने लिखित आवेदन नहीं दिया है. प्रथम दृष्टया किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने का अनुमान है. वैसे घटना के अन्य पहलुओं पर भी छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह का पता चल सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन