Bihar News: बिहार में जिला परिषद अध्यक्ष, प्रमुख, उप-सरपंच, उप-मुखिया व अन्य पदों के चुनाव की तिथि जारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2021 8:49 PM

विज्ञापन

बिहार पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब जिला परिषद अध्यक्ष, उप मुखिया और उप सरपंच के चुनाव की तिथि भी जारी कर दी गई है. जानिये किन तारीखों को किस पद के लिए निर्वाचन होगा.

विज्ञापन

बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब उपमुखिया, जिला परिषद अध्यक्ष और उप सरपंच समेत अन्य पदों के निर्वाचन की तिथि भी सामने आ गई है. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी पदों के लिए चुनाव की तिथियों का ऐलान कर दिया है. आयोग द्वारा शपथ ग्रहण और आगे के निर्वाचन को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है.

बिहार में पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने शपथ ग्रहण और उप मुखिया, उप सरपंच, प्रमुख, उप प्रमुख के साथ साथ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उप मुखिया और उप सरपंच के लिए 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक निर्वाचन का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. वहीं पंचायत समिति प्रमुख और उप प्रमुख 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक चुने जाएंगे. जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उप मुखिया और उपसरपंच के निर्वाचन के लिए सदस्यों को तीन दिन पहले नोटिस दे दिया जाता है जिसके बाद निर्वाचन की तिथि तय की जाती है. वहीं पंचायत समिति के सदस्यों को प्रमुख और उपप्रमुख के निर्वाचन और जिला पर्षद सदस्यों को जिला पर्षद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सात दिन पहले नोटिस दिया जाता है.

Also Read: Bihar News: डीजीपी का फर्जी मुहर लेकर सीएम हाउस में बांट रहा था नौकरी, पटना में धराया नटवरलाल

गौरतलब है कि बिहार में कुल 11 चरण में पंचायत चुनाव संपन्न कराए गए हैं. गांवों में नयी सरकार अब चुन ली गई है. वहीं अब नये चुने गये जनप्रतिनिधियों के बीच कई अहम पदों पर आसीन होने को लेकर गोलबंदी तेज हो गयी है. उपमुखिया से लेकर जिला परिषद अध्यक्ष और प्रमुख वगैरह पदों पर बाजी मारने के लिए जीते हुए उम्मीदवार खेमे बनाते दिख रहे हैं.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन