कैंपस : पीपीयू में यूजी द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि तीन दिन बढ़ी

Updated at : 04 May 2024 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : पीपीयू में यूजी द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि तीन दिन बढ़ी

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि तीन दिन बढ़ा दी है.

विज्ञापन

संवददाता, पटना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि तीन दिन बढ़ा दी है. कुलपति प्रो आरके सिंह के निर्देश के बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी साझा की है. परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से चार मई तक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित थी. इसके बाद भी कुछ छात्रों का परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सका है. अब लेट फाइन के साथ सात मई तक तिथि विस्तारित की गयी है. च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत चार वर्षीय पाठ्यक्रम में वर्तमान में द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 14 या 15 मई से संभावित है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि एक सौ रुपये लेट फाइन के साथ सात मई तक अंतिम रूप से फॉर्म भरने की तिथि बढ़ायी गयी है. इसके बाद किसी भी स्थिति में अवधि विस्तार नहीं किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन