दरभंगा: अगलगी के शिकार पीड़ित परिजनों से मिले वीआईपी प्रमुख, परिजनों को मदद का दिया भरोसा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा में आगलगी के शिकार हुए अधिकांश गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों का घर जलकर राख हो गया है. मुकेश सहना ने कहा कि गरीबों की जिंदगी की कमाई स्वाहा हो जाती है और सरकार 12 हजार रुपये सहायता देती है.

विज्ञापन

दरभंगा विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज दरभंगा जिले के मोतीपुर पंचायत के आंदोली वार्ड 13 में पहुंचे और पिछले दिनों आग लगने के कारण बेघर हुए लोगों से मुलाकात की और पीड़ित परिजनों को खाने-पीने का सामान वितरण किया. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों को आगे भी मदद का भरोसा दिया.

विज्ञापन

सहनी ने इस दौरान कहा कि आगलगी के शिकार अधिकांश गरीब और पिछड़े वर्ग के होते हैं. इनका घर झोपड़ीनुमा होता है जो आग लगने से राख हो जाता है और इनकी जिंदगी की कमाई स्वाहा हो जाती है. ऐसे में सरकार 12 हजार रुपये सहायता देती है. उन्होंने कहा कि जिसका सब कुछ समाप्त हो गया हो, वह 12 हजार रुपये से फिर से जीवन को पटरी पर कैसे ले सकता है.

उन्होंने कहा कि सरकार को कम से कम ऐसे परिवार को एक लाख रुपये की सहायता दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर हमलोगों की सरकार बनी तो ऐसी व्यवस्था जरूर की जाएगी. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजनों को पार्टी द्वारा सहायता पहुंचाई गई है और आगे भी इन्हें मदद दी जाएगी.

ये भी पढ़ें.. Bhojpuri Songs: बिहार में ‘डबल मीनिंग’ भोजपुरी गानों पर लगी रोक, इन गानों की बढ़ी मांग…

ये भी पढ़ें.. Bihar Assembly Election 2025: पटना की सड़कों पर कन्हैया कुमार के लगे पोस्टर, कांग्रेस में बढ़ी हलचल

ये भी पढ़ें.. जेपी गंगा पथ पर दीघा से दीदारगंज तक इस माह से दौड़ेगी गाड़ियां, अप्रैल में पूरे होंगे ये दस प्रोजेक्ट

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

ये भी पढ़ें.. पटना में इस कागजात के बिना नहीं होगा संपत्तियों की खरीद-बिक्री, नहीं कराया है तो करा लें फटाफट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन